एक्सप्लोरर

Katra Ropeway: वैष्णो देवी में रोपवे परियोजना के खिलाफ हड़ताल जारी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Katra Ropeway Project: श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर तक बनाए जा रहे रोपवे के खिलाफ स्थानीय लोगों और व्यापारियों का विरोध बढ़ता जा रहा है.

Katra Ropeway: श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा कटरा से माता वैष्णो देवी के मंदिर परिसर तक बनाए जाने वाले रोपवे को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों का रोष बढ़ता जा रहा है. रोपवे के खिलाफ अब यात्रा के लिए घोड़ा, पिट्ठू और पालकी वाले भी आ गए हैं.

श्राइन बोर्ड द्वारा ताराकोट मार्ग से माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर तक बनाए जाने वाले रोपवे के खिलाफ घोड़ा पिट्टू और पालकी सेवाएं देने वाले लोगों ने अपनी 72 घंटे की हड़ताल को सोमवार तक बढ़ा दिया है. इस हड़ताल के चलते मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर दुकानें व्यापारिक प्रतिष्ठान और घोड़ा, पालकी और पिट्ठू सेवाएं बाधित रहेगी.

श्रीमाता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर यात्रियों के लिए घोड़ा, पिट्ठू और पालकी चलने वाले लोगों के साथ-साथ यात्रा मार्ग पर दुकान चल रहे व्यापारियों ने भी श्राइनबोर्ड के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन किया. 

 श्राइन बोर्ड द्वारा शुरू किए गए रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर अपना रोष व्यक्त किया. इस हड़ताल का व्यापक असर अब यात्रा पर भी दिखने लगा है. इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों पर पड़ा है जिन्हें यात्रा पूरी करने के लिए ना तो घोड़ा मिल रहा है और ना ही पिट्ठू और पालकी.

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब रोपवे प्रोजेक्ट बनाया गया था, तब श्राइन  बोर्ड ने दावा किया था कि सभी वर्गों को साथ लेकर इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा. लेकिन अब जबकि प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है. उन लोगों से बातचीत नहीं की गई. 

वहीं श्राइन बोर्ड का दावा है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने रोपवे प्रोजेक्ट शुरू किया है जिसका सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और विकलांगों को होगा. वहीं साइन बोर्ड का दावा है किस रोग पर से घंटे का सफर मिनट में पूरा हो पाएगा. 

इसे भी पढ़ें: जम्मू में चार रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी, म्यांमार से अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget