एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जम्मू-पठानकोट हाईवे जाम, फौजी और महिलाओं ने PM से की आतंकियों के सफाए की मांग

Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ बुधवार सुबह से जम्मू में महिलाओं और पूर्व फौजियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. लोग केंद्र सरकार से आतंकियों को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं.

Protest In Jammu Against Terror Attack: जम्मू कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जम्मू में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. नाराज लोगों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर जाम लगा दिया है. प्रदर्शन में महिलाएं और पूर्व फौजी भी शामिल हैं. आतंकी घटना से नाराज लोग पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार से सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं. 

दरअसल, पहलगाम पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार के विरोध में जम्मू में लोग बुधवार सुबह से ही सड़कों पर हैं. बड़ी संख्या में सड़कों पर लोग पाकिस्तान के खिलाफ अपना रोष प्रकट कर रहे हैं. 

आतंकियों को सबक सिखाने की मांग 

प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने से जम्मू और पठानकोट नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है. प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से पाकिस्तान के इन आतंकियों को उनके किए की सजा देने की मांग कर रहे हैं. जम्मू में सुबह से जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाएं और पूर्व सैनिकों का दावा है कि भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसी पाकिस्तान की हर नापाक साजिश का जवाब देने में सक्षम है. पूर्व सैनिकों का दावा है कि पाकिस्तान को उसके किए की सजा देने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति चाहिए.

पाक के गद्दारों का हो खात्मा 

पूर्व सैनिकों ने मोदी सरकार से मांग की है कि कश्मीर घाटी में मौजूद पाकिस्तान के गद्दारों और ओवर ग्राउंड वर्कर की पहचान कर उनके खत्म कर देना चाहिए. ताकि जम्मू और कश्मीर में फिर से आतंकवादी गतिविधियों को कुचला जा सके. इस हमले के विरोध में सड़क पर उतरी महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह जल्द ही इस हमले का बदला लें.

बता दें कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला बोला था. आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं. इस घटना के बाद से लोगों लोगों में आक्रोश है. लोग सरकार से आतंकियों को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. 

स्ट्राइक नहीं लाहौर पर झंडा पहराने का वक्त- राकेश बजरंगी  

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ जम्मू में बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और टायर चला कर अपना विरोध दर्ज कराया. बजरंग दल ने मांग की है कि अब लाहौर में तिरंगा झंडा फहराये जाने का वक्त आ गया है.  प्रदर्शन की वजह से जम्मू सहित कई इलाकों में बाजार बंद हैं.

बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने मांग की है कि अब वह समय आ गया है जब ना तो सर्जिकल स्ट्राइक और ना ही एयर स्ट्राइक की जरूरत है बल्कि अब समय आ गया है जब लाहौर पर तिरंगा झंडा फहरा देना चाहिए. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रियों की भरी बस में अचानक लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर लोगों ने बचाई जान
अमरनाथ यात्रियों की भरी बस में अचानक लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर लोगों ने बचाई जान
जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे की मांग पर सियासत, NC के बाद अब कांग्रेस भी करेगी प्रदर्शन, PM को लिखा पत्र
जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे की मांग पर सियासत, NC के बाद अब कांग्रेस भी करेगी प्रदर्शन, PM को लिखा पत्र
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चीफ ने NC पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसे वापस नहीं होगा राज्य का दर्जा'
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चीफ ने NC पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसे वापस नहीं होगा राज्य का दर्जा'
वैष्णो देवी नकली चांदी विवाद: अब तक क्या-क्या हुआ? LG ने बुलाई हाई लेवल बैठक
वैष्णो देवी नकली चांदी विवाद: अब तक क्या-क्या हुआ? LG ने बुलाई हाई लेवल बैठक

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget