एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: 'पहलगाम हमले के आतंकवादियों की हो गई पहचान, अब जिंदा रहना मुश्किल', LG मनोज सिन्हा का दावा

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पहलगाम हमले के आतंकवादियों की पहचान हो गई है और उन्हें जल्द ही मार गिराया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार (16 जुलाई) को कहा कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें मार गिरा दिया जाएगा. मनोज सिन्हा ने गांधी स्मृति में ‘जम्मू-कश्मीर: शांति की ओर’ विषय पर व्याख्यान देते हुए जोर देकर कहा कि कश्मीर घाटी में शांति भंग करने की कोई भी कोशिश कामयाब नहीं होगी.

एलजी ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को कड़ी प्रतिक्रिया मिली. हमले को अंजाम देने वालों की पहचान कर ली गई है और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अब उनका जिंदा रहना मुश्किल है. अच्छी खबरें जरूर आएंगी, लेकिन कोई निश्चित तारीख बताना उचित नहीं होगा.”

'कई आतंकी हमलों के आका मार गिराए गए'
मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले पांच साल में विभिन्न आतंकवादी संगठनों के शीर्ष आका भी अब जिंदा नहीं रहे और उनका (आतंकियों का) भी यही हश्र होगा. 

26 निर्दोष लोगों की हत्या की गई थी
कश्मीर घाटी के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हमले में जान गंवाने वाले लोगों में अधिकतर पर्यटक थे, जिनसे उनका धर्म पूछकर और कलमा पढ़ाकर उन्हें गोली मारी गई थी. हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई की दरम्यानी रात को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में स्थित कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सभी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए थे. इसके बाद से पाकिस्तान बौखला गया था और फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारत पर हमला किया था, जिसका उसे मुंहतोड़ जवाब मिला था.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष विजय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मनोज सिन्हा ने कहा, “स्थानीय प्रशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हम जम्मू-कश्मीर को गांधी के सपनों का राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी जुड़े चांदी मामले पर गरमाई सियासत, उद्धव ठाकरे गुट ने CBI जांच की मांग की
वैष्णो देवी जुड़े चांदी मामले पर गरमाई सियासत, उद्धव ठाकरे गुट ने CBI जांच की मांग की
मुस्तफा कमाल के निधन पर भी नहीं रुकेगा NC का प्रदर्शन, CM उमर बोले- 20 July को दिल्ली पहुंचेंगे
मुस्तफा कमाल के निधन पर भी नहीं रुकेगा NC का प्रदर्शन, CM उमर बोले- 20 July को दिल्ली पहुंचेंगे
Hajj 2027: जम्मू-कश्मीर में हज यात्रा के लिए सिर्फ 29% आवेदन, पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट
जम्मू-कश्मीर: हज यात्रा के लिए सिर्फ 29% आवेदन, पिछले साल के मुकाबले भारी गिरावट
'मुस्लिम बहुल राज्य होने के बाद भी हम हिन्दू...' कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का विवादित बयान
'मुस्लिम बहुल राज्य होने के बाद भी हम हिन्दू...' कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का विवादित बयान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget