एक्सप्लोरर

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर उमर अब्दुल्ला बोले- 'हम खिलाफ नहीं, अगर इसे लागू किया जाता है तो...'

Women Reservation Bill News: उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं है. अगर इसे लागू किया जाता है तो उसे कोई आपत्ति नहीं होगी.

Jammu News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) के खिलाफ नहीं है और अगर इसे लागू किया जाता है तो उसे कोई आपत्ति नहीं होगी. उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बडगाम में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम कब महिला आरक्षण के खिलाफ रहे हैं? हमने खुद इसे यहां की पंचायतों और अन्य जगहों पर लागू किया. हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, हमारी आबादी का 50 फीसदी हिस्सा हमारी बहनें, माताएं हैं, उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का मौका मिलना चाहिए. हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है.’

महिला उम्मीदवारों की कमी नहीं- अब्दुल्ला

यह पूछे जाने पर कि क्या इससे जम्मू-कश्मीर में पार्टी की संभावनाओं पर असर पड़ेगा, अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी के पास क्षमतावान महिला नेताओं की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘इसका असर कैसे पड़ेगा? क्या आपको लगता है कि हमारे पास कोई महिला नहीं है जो आरक्षित सीटों पर चुनाव में खड़ी हो सके? नेशनल कॉन्फ्रेंस में महिला उम्मीदवारों की कहीं भी कमी नहीं है. हमारी महिला इकाई है और उन्होंने अपनी लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी है.’

चुनाव करने से डरती है सरकार- अब्दुल्ला

केंद्र द्वारा लाए गए उपराज्यपाल प्रशासन के स्पष्ट संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘किसी भी विधेयक से हम पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हम केवल इसलिए पीड़ित हैं क्योंकि यहां के शासक चुनावों से डरते हैं. वे बेताज बादशाह बन गए हैं. वे चुनाव नहीं कराना चाहते. खतरा उनसे है जो चुनाव से भाग रहे हैं.’

नये संसद भवन में पेश होने वाला यह पहला विधेयक

बता दें कि, सरकार ने संसद के निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने से संबंधित ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन विधेयक को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया. विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया. नये संसद भवन में पेश होने वाला यह पहला विधेयक है.

ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल: सिर्फ हेमा, जया, सोनिया या मेनका...,या फिर बुधिया, धनिया या अमीना को भी मिलेगा मौका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget