एक्सप्लोरर

Muharram: हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को लेकर उमर अब्दुल्ला ने की बड़ी मांग, कहा- 'वो एक धार्मिक...'

Muharram 2023: उमर अब्दुल्ला का कहना है कि मीरवाइज उमर फारूक धार्मिक नेता हैं और सरकार को उन्हें रिहा कर देना चाहिए. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से मीरवाइज नजरबंद हैं.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में मुहर्रम (Muharram) के अवसर पर तीन दशक से अधिक समय के बाद पारंपरिक मार्ग यानी लाल चौक (Lal Chowk) से होते हुए जुलूस निकालने की अनुमति दी गई है. सरकार के इस फैसले का नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने गुरुवार को स्वागत किया है. उमर अब्दुल्ला ने साथ ही हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक (Mirwaiz Umar Farooq) को नजरबंदी से निकालने और जामिया मस्जिद में नमाज अदा करने देने की भी मांग की है. 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं. इस वक्त हम यह आशा करते हैं कि सरकार और दूसरे कदम भी उठाएगी. मीरवाइज उमर फारूक धार्मिक नेता हैं और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए. बिना किसी  प्रतिबंध के जामिया मस्जिद में नमाज की इजाजत मिलनी चाहिए. बता दें कि सुबह-सुबह मुहर्रम के जुलूस के कारण श्रीनगर शहर में भारी ट्रैफिक जाम था जिस वजह से नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को गुप्कर रोड स्थित अपने आवास से कार्यालय नवा-ए-सुबह तक पैदल ही जाना पड़ा. उन्होंने कहा, ''मैंने सोचा कि पैदल ही कार्यालय जाना बेहतर होगा क्योंकि मेरे सुरक्षा वाहनों की मौजूदगी से लोगों को अधिक असुविधा होती.''

चुनाव पर यह बोले उमर अब्दुल्ला
वहीं जब जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जाने को लेकर जब पूछा गया तो पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि बीजेपी मतदाताओं का सामना करने से डरती है. चुनाव आयोग ने खुद कहा है कि जम्मू-कश्मीर में एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भरने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा कि अगर आप विधानसभा चुनाव अलग से नहीं करा सकते तो लोकसभा चुनाव के साथ ही करा लें. बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन गया है. विपक्षी पार्टियां यहां चुनाव कराने की मांग कर रही हैं लेकिन बीते चार साल से यहां चुनाव नहीं कराए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: विधानसभा में सदस्यों को नामित करने के मामले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस बोली- 'आने वाले चुनाव में BJP...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget