एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से कर दी बड़ी मांग, 'मेरा डिमोशन हुआ, पहले मैं राज्य का...'

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मैं मान कर चल रहा हूं कि आपके हाथ ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा.

Omar Abdullah Speech: जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. इस मौके पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की.

जम्मू के कटरा में आयोजित समारोह में उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''प्रधानमंत्री साहब, इसे किस्मत कहिए, मुकद्दर कहिए बीच-बीच में जब कभी रेल के बड़े कार्यक्रम में हुए, उसके साथ मुझे जुड़ने का मौका मिला. पहली बार जब अनंतनाग का उद्घाटन हुआ, बनिहाल का रेल टनल खुला तो उसमें मैं रहा. पहली हुकुमत का आखिरी प्रोग्राम में इसी जगह आपके साथ 2014 में...''

...अब मैं यूटी का सीएम हूं- उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा, ''इत्तेफाक की बात है प्रधानमंत्री साहब कि उस कार्यक्रम में चार लोग शामिल थे, चार आज भी इस स्टेज पर बैठे हैं. आप तब पहली मर्तबा प्रधानमंत्री बने थे, चुनाव के ठीक बाद यहां आए, यहां माता की कृपा से कटरा रेल स्टेशन का उद्घाटन किया. उसके बाद तीन बार जीते, और प्रधानमंत्री बने रहे. तब मनोज सिन्हा रेल मंत्री थे, उनका प्रमोशन हुआ, मेरा देखें तो थोड़ा डिमोशन हुआ, मैं राज्य का मुख्यमंत्री था, अब मैं यूटी का हूं.'' इस दौरान पीएम मोदी उमर अब्दुल्ला की बातों पर मुस्कुराते नजर आए.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं मान कर चल रहा हूं कि इसे दुरुस्त होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. आपके हाथ ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा.''

अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की

सीएम ने कहा, ''इस रेल का ख्वाब बहुत लोगों ने देखे, अंग्रेजों ने भी ये ख्वाब देखे. उनका ख्वाब था कि झेलम के किनारे उरी में बाकी मुल्कों से कश्मीर को रेल से जोड़ें. जो अंग्रेज पूरा नहीं कर पाए, वो आपके हाथों हुआ. मुझसे भूल होगी अगर इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी का शुक्रिया नहीं करूं. ये प्रोजेक्ट 1984 में रखी गई. इसे वाजपेयी ने नेशनल इंट्रेस्ट का दर्जा दिया.'' 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से जहाज वाले लूटने लगते हैं. ये (ब्रिज) बनने से सस्ता होगा. हमारा आना जाना सस्ता होगा. कश्मीर के सेब, चेरी आदि जल्दी से जल्दी ये पहुंचेगा.

सीएम ने कहा, ''जम्मू-कश्मीर के कई प्रोजेक्ट्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. जम्मू का रिंग रोड हो, श्रीनगर का रिंग रोड हो. दिल्ली, अमृतसर, कटरा का एक्सप्रेसवे हो. जम्मू श्रीनगर फोर लेन का काम हो. जम्मू एयरपोर्ट और श्रीनगर के एयरपोर्ट का एक्सपेंशन हो...ये सब हो रहा है. विकसित भारत का नारा जो आपने दिया है, उसे मुक्कमल करेंगे.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget