एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: क्या बदल जाएगा कश्मीर का नाम? CM उमर अब्दु्ला बोले, 'ऐसी कोई बात...'

Omar Abdullah News: कश्मीर का नाम बदलने की अटकलों के सवाल पर J&K के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार किया है.

Omar Abdullah News: कश्मीर का नाम बदलने की अटकलों का मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खंडन किया है. नाम बदलने के सवाल पर उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''ऐसी कोई बात नहीं है. ये पता नहीं किसी एक चैनल या किसी अखबार वाले ने चलाया था लेकिन उन्होंने इस खबर को फिर दुरुस्त किया. नाम बदलने को लेकर ऐसी कोई बात नहीं आई है.''

धारा 370 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''आज भी हमें कई जगहों से हमलों की खबरें मिलती हैं. अभी तक जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से सामान्य स्थिति बहाल नहीं हुई है. यह एक प्रक्रिया है, देखते हैं भविष्य में क्या होता है."

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा था?

कश्मीर के नाम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (2 जनवरी) को किताब विमोचन के एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया था. उन्होंने कहा था, 'ऐसा हो सकता है कि कश्मीर का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर पड़ा हो, क्योंकि इसे कश्यप की भूमि के नाम से भी जाना जाता है.' इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि इतिहासकारों ने कश्मीर का इतिहास किताबों के जरिए बताने की कोशिश की. गृहमंत्री शाह ने अपील करते हुए कहा कि प्रमाण के आधार पर ही किताबें लिखी जाएं. 

अमित शाह ने आर्टिकल 370 का भी किया था जिक्र

गृह मंत्री अमित शाह ने आर्टिकल 370 और 35-ए का जिक्र करते हुए कहा कि इसने कश्मीर को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने में रूकावट डाली. उन्होंने ये भी कहा था कि आर्टिकल 370 ने कश्मीर घाटी में अलगाववाद की स्थिति पैदा कर दी थी, यही बाद में आतंकवाद में तब्दील हो गई. शाह ने दावा करते हुए कहा था कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ कश्मीर का डेवलपमेंट भी शुरू हुआ. 

ये भी पढ़ें:

'उम्मीद है सांसद साहब, J&K को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए भी करेंगे विरोध', बोले CM उमर अब्दुल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra: 7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget