एक्सप्लोरर

2004 में छोड़ दिया था आतंक का रास्ता, पहलगाम हमले पर पूर्व आतंकी ने कहा, 'दिल को बहुत...'

Pahalgam Terror Attack: मोहम्मद कालू ने साल 2004 में आतंक का रास्ता छोड़ दिया. पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि जिंदगी में आज तक नहीं देखा कि पर्यटकों को निशाना बनाया गया हो.

पहलगाम हमले ने देश के लोगों को झकझोर कर रख दिया. सभी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस बीच एक ऐसे भी शख्स की प्रतिक्रिया सामने आई है जिन्होंने कभी 'आतंक' का रास्ता अपना लिया था और बंदूक उठा ली थी. मोहम्मद कालू अब मदरसा चलते हैं. पहलगाम आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि इस घटना ने दिल को बहुत चोट पहुंचाई है.

'सरकार हर तरीके से हमारे साथ है'

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में अपने अतीत पर उन्होंने कहा, "गलती तो हर इंसान से होती है. लेकिन 2004 में सब छोड़कर एक शहरी की जिंदगी शुरू की. अब आम लोगों के बीच रह रहा हूं. अब आराम की जिंदगी जी रहा हूं. सरकार हर तरीके से हमारे साथ है." 

'इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए'

पहलगाम हमले पर उन्होंने कहा कि हम इसकी सख्त लहजे में निंदा करते हैं. मोहम्मद कालू ने कहा, "ये दरिंदगी का काम इन्होंने जो किया है, ये अच्छा नहीं किया है. हम सरकार से अपील करते हैं कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. ताकि आगे से ऐसा न करें. किसी की चार महीने पहले शादी हुई, किसी की तीन महीने पहले शादी हुई. वो घूमने आए थे. किसी का क्या बिगड़ा था. कश्मीर देखने के लिए आए थे. हमारे मेहमानों को खून से लिपटकर जाना पड़ा. ये सुनकर बहुत अफसोस होता है."

'पानी बंद किया तो सांस बंद हो रही है'

आतंकियों ने पर्यटकों से कलमा पढ़ने को कहा. इस पर मोहम्मद कालू ने कहा, "इन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यहां हिंदू-मुस्लिम में जंग हो जाएगी और पाकिस्तान बैठकर तमाशा देखेगा. लेकिन यहां की पब्लिक ऐसी बेवकूफ नहीं है. उनके मुंह पर तमाचा लग चुका है और लगेगा भी. ऐसा किसी मुल्क का संविधान नहीं है जैसा हमारे देश का है. चाहे दाढ़ी रखे या चोटी लगाएं, जो मर्जी करें, इसमें अपनी आजादी है. उनकी तरह तो नहीं हैं. भूख से मर रहे हैं. पानी बंद किया तो सांस बंद हो रही है. उनको शर्म नहीं आई यहां पर आकर हमारे मेहमानों को मारा.  

'जम्मू-कश्मीर से पत्थरबाजी खत्म हो गई थी'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई ऐसे मुसलमान भी हैं जिन्हें नहीं पता कि कलमा क्या है. आतंकी हमले पर उन्होंन कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा कि पर्यटकों के साथ ऐसी घटना हुई हो. जम्मू-कश्मीर में मिलिटेंसी और पत्थरबाजी खत्म हो गई थी. बड़ी आराम की जिंदगियां हम लोग गुजार रहे थे. ये जो हुआ है उसने दिल को चोट दी है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में जाम में फंसे पर्यटकों के लिए राहत, आंशिक रूप से खुला हाईवे
जम्मू में जाम में फंसे पर्यटकों के लिए राहत, आंशिक रूप से खुला हाईवे
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF
शोपियां में फ्लैश फ्लड का कहर, रेस्क्यू में जुटी SDRF

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget