एक्सप्लोरर

किसी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में करेंगे गठबंधन? JKPC चीफ सज्जाद लोन से साफ किया रुख

Lok Sabha Elections 2024: जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस क्या लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी? पार्टी चेयरमैन सज्जाद लोन ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह सहयोग मांगेंगे.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (People's Conference) के चेयरमैन सज्जाद लोन (Sajad Lone) ने कहा कि उनकी पार्टी ने फिलहाल बारामूला से उम्मीदवार उतारा है और अगर अन्य स्थानों पर किसी के सपोर्ट की जरूरत होगी तो मांगी जाएगी और अगर सपोर्ट देना होगा तो देंगे. लोन ने साथ ही कहा कि उन लोगों को दोबारा संसद नहीं जाने देंगे जो वहां जाकर चुपचाप चले आते हैं. ऐसे लोगों को भेजना कश्मीरी लोगों पर जुल्म करना होगा. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सज्जाद लोन ने कहा, ''हम एक पार्टी हैं जो संघर्ष कर रही है जो किसी तरह आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. हम छोटी पार्टी हैं.ज्यादा लंबी हम फेंकते नहीं हैं. हमारी जितनी कद है उतनी ही बात करते हैं. फिलहाल हम बारामूला से शुरुआत कर रहे हैं. पार्टी ने बारामुला से मेरा नाम आगे किया है और उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं.  बाकी जगहों पर हमें लगेगा कि हम खुद जीत सकते हैं तो लड़ेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो सपोर्ट मांगेंगे किसी को सपोर्ट देना पड़ा तो देंगे. हमें लगता है कि जो लोग 30-40 से साल से संसद जा रहे हैं वे चुपचाप करके आ जाते हैं. ये जुल्म होगा कश्मीरी  लोगों पर, यह उनकी बेज्जति होगी कि अगर इन लोगों को दोबारा भेजें. उनको दोबारा नहीं जाने देंगे.''

जम्मू में प्रत्याशी नहीं उतारेगी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस
बता दें कि पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने दो दिन पहले कहा था कि वह कश्मीर घाटी में अन्य दो सीटों पर उचित समय पर फैसला करेगी, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र में किसी भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी. यह दूसरी बार होगा जब अलगाववादी से मुख्यधारा के नेता बने लोन लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे. पार्टी के महासचिव इमरान अंसारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पार्टी द्वारा मुझे पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करने और आगामी संसदीय चुनावों में सर्वोत्तम संभव रास्ता तय करने के लिए सौंपे गए कर्तव्य के तहत मैंने पिछले दो हफ्तों में व्यापक चर्चा की है. मैंने सभी निर्वाचन क्षेत्र प्रमुखों और ब्लॉक स्तरीय नेताओं से मुलाकात की.’’

उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के साथ उनकी चर्चा के आधार पर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने बारामूला संसदीय सीट से लड़ने और एक उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है.  अंसारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने बारामूला संसदीय सीट के लिए पार्टी अध्यक्ष सज्जाद लोन की उम्मीदवारी का पूरी तरह समर्थन किया है. 

ये भी पढ़ेंJammu Kashmir: सीटों पर कांग्रेस के साथ पहले दौर की चर्चा बेनतीजा, उमर अब्दुल्ला बोले- 'मैं हमेशा कहता हूं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget