एक्सप्लोरर

'बड़े-बड़े और लुभावने वादें न करें', जम्मू-कश्मीर में संकट के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किसे दी ये नसीहत

Jitendra Singh: जम्मू-कश्मीर में आपदा हालात के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि नेताओं को केवल तथ्य रखने चाहिए. उन्होंने बड़े-बड़े दावों और अव्यावहारिक वादों से बचने की नसीहत दी.

जम्मू-कश्मीर में आपदा जैसी परिस्थितियों के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने पार्टी सहयोगी और डोडा के बीजेपी विधायक शक्तिराज परिहार को नसीहत दी है उनका कहना है कि नेताओं को जनता के सामने वास्तविक स्थिति साफ तौर पर रखनी चाहिए और ऐसे बड़े-बड़े वादे नहीं करने चाहिए जिन्हें पूरा करना संभव न हो. 

यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब विधायक ने एक्स पर दावा किया कि उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही मुगल रोड से डोडा क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति शुरू होगी.

हालात पर मंत्री की सफाई

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि अभी के समय में जब असामान्य और कठिन आपदा परिस्थितियां बनी हुई है ऐसे में जनता को अव्यावहारिक वादों से भ्रमित करना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि मुगल रोड हाल ही में खोला गया है लेकिन केवल छोटे वाहनों के लिए और वह भी एकतरफा यातायात के लिए. इस पर भारी पेट्रोल-डीजल ट्रक चलाना न तो संभव है और न ही सुरक्षित.

उनका कहना है कि लगातार बारिश होने पर यह सड़क किसी भी समय फिर से बंद हो सकती है. इस समय प्राथमिकता केवल यात्रियों और आवश्यक सेवाओं को राहत पहुंचाना है. जनता पहले से ही परिस्थितियों को भली-भांति समझती है, इसलिए पारदर्शिता जरूरी है.

हाईवे और ईंधन संकट

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग पखवाड़े भर से लगातार भूस्खलन हो रहा है. 7 सितंबर रात NHAI ने उधमपुर के थर्ड और बाली नाले पर अवरोध हटाने की कोशिश की, लेकिन भारी बारिश ने काम रोक दिया. मंत्री ने उम्मीद जताई कि अथक प्रयासों से जल्द ही सड़क का कुछ हिस्सा खोल दिया जाएगा ताकि पेट्रोलियम और अन्य आवश्यक सामान लेकर जाने वाले वाहनों को प्राथमिकता पर रास्ता मिल सके.

डोडा में ईंधन की कमी से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. हाई-वे और लिंक रोड की मरम्मत कार्य पर भी इसका बुरा असर पड़ा है. मुगल रोड का खुलना यात्रियों के लिए राहत है, पर भारी ट्रैफिक अभी भी चुनौती है.


बड़े-बड़े और लुभावने वादें न करें', जम्मू-कश्मीर में संकट के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किसे दी ये नसीहत

विधायक की चिंता और जनता की उम्मीदें

BJP MLA शक्तिराज परिहार ने अपने पोस्ट में कहा कि ईंधन की कमी ने लोगों को परेशान कर दिया है और बहाली का काम बाधित हो रहा है. मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनकी चिंता को स्वीकारते हुए दोहराया कि जनता को केवल वही जानकारी दी जाए जो व्यावहारिक और जमीनी हकीकत पर आधारित हो. उन्होंने भरोसा जताया कि मौसम में सुधार और लगातार प्रयासों से जल्द ही आवश्यक आपूर्ति बहाल की जा सकेगी.

मुगल रोड पुंछ और राजौरी को शोपियां से जोड़ता है और फिलहाल यही वैकल्पिक मार्ग है. इसकी बहाली ने फंसे यात्रियों को राहत दी है लेकिन ईंधन आपूर्ति अब भी बाधित है. सरकार ने आश्वासन दिया है कि आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget