एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में तिहरे हत्याकांड में पूर्व कांस्टेबल गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश

Jammu and Kashmir Crime News: जम्मू-कश्मीर में तिहरे हत्याकांड और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में तिहरे हत्याकांड और मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित एक पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सादिक अली जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में गंभीर अपराधों में शामिल है. जम्मू में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत के समक्ष अपने मुकदमे के दौरान जमानत लेने के बाद आरोपी पूर्व पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तारी से बच रहा था.

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सादिक अली 2021 में अरनिया पुलिस स्टेशन में दर्ज तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी है और उसे मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल पाया गया था, जिसकी चार्जशीट पहले ही अदालत में जमा की जा चुकी है. मुकदमे के दौरान सादिक अली को अंतरिम जमानत दे दी गई थी, लेकिन बाद में वो फरार हो गया.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
पुलिस लगातार आरोपी सादिक अली की तलाश कर रही थी. इस दौरान अरनिया थाने की एक पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसकी आधार पर कार्रवाई की गई और आरोपी सादिक अली को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि सादिक अली और भूपिंदर सिंह सहित दो कॉन्स्टेबल गोलीबारी की घटना में शामिल थे, जिसमें आरएस पुरा तहसील के निवासी के लोग तीन लोग मारे गए थे और एक अन्य घायल हो गया था.

मरने वालों में सबर चौधरी, आरिफ चौधरी और बाबर चौधरी शामिल थे. घटना के पीछे की वजह जमीन और नकदी का विवाद बताया जा रहा है. वहीं मामले में भूपिंदर सिंह समेत चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

बारामुला से 3 ड्रग तस्करों की भी हुई थी गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बारामुला जिले से तीन ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया था. उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए थे. 

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला-कांग्रेस में सीट फाइनल, महबूबा मुफ्ती के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
NEET पेपर लीक पर जम्मू-कश्मीर में भी प्रदर्शन, श्रीनगर में कांग्रेस तो जम्मू में सड़कों पर उतरे छात्र
NEET पेपर लीक पर जम्मू-कश्मीर में भी प्रदर्शन, श्रीनगर में कांग्रेस तो जम्मू में सड़कों पर उतरे छात्र
कश्मीर: शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, बोले- पूरे देश को गर्व
कश्मीर: शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन के परिवार से मिले LG मनोज सिन्हा, बोले- पूरे देश को गर्व
जम्मू-कश्मीर: झेलम का जलस्तर घटने से मिली राहत, अब 28 जुलाई से फिर भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: झेलम का जलस्तर घटने से मिली राहत, अब 28 जुलाई से फिर भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget