एक्सप्लोरर

'मैं खड़ा हुआ लेकिन...', शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक?

Jammu & Kashmir News: सोनवारी से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हिलाल अकबर लोन पर आरोप है कि वे उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान के लिए खड़े नहीं हुए थे.

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सोनवारी से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हिलाल अकबर लोन पर आरोप लगे हैं कि वे उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान के लिए खड़े नहीं हुए थे. आरोपों को साबित करने के लिए कार्यक्रम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. वहीं आरोपी विधायक ने पुष्टि की है कि वे स्वास्थ्य कारणों से खड़े नहीं हुए थे. 

अधिकारियों के अनुसार, शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुछ उपस्थित लोगों के राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़े नहीं होने की सूचना मिली थी. हिलाल अकबर लोन उनमें से एक थे.

आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए कार्यक्रम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और जानबूझकर खड़े न होने और राष्ट्रगान का अपमान करने के नियमों के तहत मामले की जांच की जा रही है. पूछताछ करने पर लोन ने कहा कि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण खड़े नहीं हुए थे. 

हालांकि, घटना से कुछ घंटे पहले ही हिलाल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और सामान्य रूप से खड़े थे. उन्होंने एबीपी न्यूज समेत मीडिया को इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह एक अच्छी शुरुआत है और उन्हें जम्मू-कश्मीर के विकास, अनुच्छेद 370 और पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. 

सूत्रों ने यह भी बताया कि कार्यक्रम की पूरी फुटेज खंगाली जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि राष्ट्रगान के दौरान कौन-कौन लोग खड़े नहीं हुए.

वहीं इस पर विधायक हिलाल अकबर लोन ने कहा, “जब नेशनल एंथम चला तो मैं खड़ा हुआ लेकिन फिर बैठ गया मेरी मेडिकल प्रॉब्लम है जब में लंच के लिए बाहर निकला में तब भी कुर्सी पर नहीं बैठा ज़मीन पर बैठा यही वजह है मैं खड़ा नहीं हुआ. मेरा कोई इरादा नहीं था कि में संविधान का अपमान करूं. सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि अगर कोई खड़ा नहीं होता है तो वो कोई जुर्म नहीं है. मुझे अभी तक जांच के लिए किसी ने संपर्क नहीं किया अगर जांच होगी तो मेरा पूरा सहयोग रहेगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget