एक्सप्लोरर

Exculsive: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर LG मनोज सिन्हा का बड़ा खुलासा, कहा- 'तीन दिन पहले ही वहां...'

Manoj Sinha News: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि किसी बेगुनाह को छेड़ेंगे नहीं और किसी गुनाहगार को हम छोड़ेंगे नहीं.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. एलजी सिन्हा ने हमले को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पहलगाम में जहां आतंकी हमला हुआ, वहां तीन दिन पहले ही लोग जाना शुरू हुए, वहां उन्हें जाने की अधिकृत रूप से इजाजत भी नहीं थी.

उन्होंने माना कि पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में कमी आई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी बेगुनाह को छेड़ेंगे नहीं और किसी गुनाहगार को हम छोड़ेंगे नहीं. 

उन्होंने कहा, ''हम पर्यटन स्थलों को धीरे-धीरे खोल रहे हैं. समीक्षा के बाद बैसरन घाटी को खोला जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि हमले से महज तीन दिन पहले ही बैसरन घाटी खुली थी. पहलगाम के आतंकी जरूर मिलेंगे, उनकी पहचान हो गई है.''

आतंकवादी हमले के पीड़ितों को नियुक्ति पत्र देने पर क्या बोले LG?

जब उनसे पूछा गया कि बारामूला में जाकर आतंकवादी हमले के पीड़ितों को नियुक्ति पत्र बांटे. लोग पूछेंगे की इसमें इतने साल क्यों लग गए? इस सवाल पर एलजी ने कहा, ''यहां सरकारी कानून है. जिनकी मृत्यु आतंकवादी हिंसा में हुई उनके परिवार को सरकारी नौकरी दी जाती है. गृहमंत्रालय की ओर से आर्थिक सहायता भी दी जाती है. अभी पुंछ या बाकी जगहों पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शेलिंग हुई, उसमें जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनको भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आकर नियुक्ति पत्र दिया था.'' 

बुलडोजर एक्शन पर LG मनोज सिन्हा ने क्या कहा?

जब उनसे पूछा गया कि कश्मीर के कई हिस्सों में बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई. कुछ घरों को गिरा दिया गया ये कहते हुए कि उनके बच्चे आतंकवादियों को समर्थन देते थे और उनकी गतिविधियां बहुत संदिग्ध पाई गईं. इस पर उपराज्यपाल ने कहा, ''कुछ लोग हैं जो आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, हालांकि उनकी संख्या बड़ी कम हो गई है. मैं समझता हूं कि वो भी आने वाले दिनों में समाप्त हो जाएगी. लेकिन एक नीति भारत सरकार के नेतृत्व में थी कि हम शांति खरीदना नहीं चाहते हैं, हम शांति स्थापित करना चाहते हैं. हम उसी पर आगे बढ़े.

किसी निर्दोष के खिलाफ एक भी कार्रवाई नहीं- LG

उन्होंने ये भी कहा कि हम एक बात बार-बार कहते हैं कि किसी बेगुनाह को छेड़ो मत और किसी गुनहगार को छोड़ो मत. किसी बेगुनाह का घर गिरा है तो आप बता दीजिए, सारी जिम्मेदारी मैं ले लूंगा. वे लोग आतंकी वारदातों में सक्रिय रूप से शामिल थे, जिन आप कह सकते हैं कि वो प्योर आतंकवादी थे, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हुई है. किसी निर्दोष के खिलाफ एक भी कार्रवाई नहीं हुई है. 

सुरक्षा को लेकर LG ने क्या कहा?

पहलगाम हमले जैसी घटना दोबारा ना हो, उसके लिए क्या तैयारी है? बीच में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कम कर दी गई थी, सेना के लोग आम तौर पर सड़कों पर नहीं दिखाई देते थे. अब उनमें इजाफा हो गया है. क्या इसे लेकर कोई खास रणनीति बनाई गई है? इस सवाल पर उपराज्यपाल ने कहा, ''मुझे लगता है इजाफा नहीं हुआ है. सुरक्षा की एक रणनीति बनती है. यूनिफाइड कमांड की मीटिंग या बाकी सिक्योरिटी रिव्यूज होते हैं, उसके हिसाब से काम किया जाता है. अभी अमरनाथ जी की यात्रा चल रही है. तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.'' 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget