एक्सप्लोरर

गांदरबल सीट से उमर अब्दुल्ला ने भरा नामांकन, सिर से टोपी उतारकर मांगे वोट

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में उमर अब्दुल्ला ने जब नामांकन भरा तो उनका अलग ही रूप देखने को मिला. वह पहली बार वहां की जनता से कश्मीरी में वोट मांगते देखे गए.

Jammu Kashmir News:  उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बुधवार को गांदरबल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उमर अब्दुल्ला के बेटे भी उनके साथ मौजूद थे. वह भारी संख्या अपने समथर्कों के साथ मिनी सेक्रेटेरियट पहुंचे. उमर अब्दुल्ला ने इस दौरान सिर से टोपी उतारकर लोगों से वोट मांगा और कहा कि ''मेरा सम्मान आपके हाथ में हैं.''

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उमर ने पहली बार कश्मीरी भाषा में जनता से वोट मांगे.  उमर ने इस दौरान कहा कि हम आने वाले दिनों में राजनीति पर चर्चा करेंगे. हम आने वाले दिनों में दिल्ली के षडयंत्र की चर्चा करेंगे. उमर अब्दुल्ला ने 2014 का विधानसभा चुनाव बडगाम जिले की बीरवाह से लड़ा था. वह श्रीनगर के सोनवार सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन गांदरबाल नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ माना जाता है जहां से शेख अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला भी चुनाव लड़ चुके हैं. दोनों ने ही इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है.

उमर ने ही पलट दिया अपना फैसला
बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने यह घोषणा की थी कि जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता है, वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि उन्होंने इस फैसले को वापस लेते हुए कहा था कि इससे गलत संकेत जाएगा. उमर ने कहा, ''मैं किसी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं था तो मैं लोगों को उस सीट पर वोट देने के लिए कैसे तैयार कर सकता हूं?''

चुनाव लड़ने को लेकर उमर ने दिया था यह तर्क
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, ''मैं कैसे उम्मीद कर सकता हूं कि मेरे सहकर्मी उस विधानसभा के लिए वोट मांगेंगे जिसे मैं स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हूं या शायद मैं यह संकेत दे रहा हूं कि मैं उसे तुच्छ मानता हूं?'' उमर ने कहा कि ''इन्हीं बातों ने मुझपर दबाव डाला और मैं लोगों को गलत संकेत नहीं दे सकता.'' बता दें कि उमर अब्दुल्ला को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें बारामूला सीट पर निर्दलीय शेख अब्दुल रशीद इंजीनियर ने हराया था. वह टेरर फंडिंग के केस में जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के दौरे से पहले बोले फारूक अब्दुल्ला, 'कांग्रेस के साथ गठबंधन हमारी मजबूरी नहीं बल्कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रियों की भरी बस में अचानक लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर लोगों ने बचाई जान
अमरनाथ यात्रियों की भरी बस में अचानक लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदकर लोगों ने बचाई जान
जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे की मांग पर सियासत, NC के बाद अब कांग्रेस भी करेगी प्रदर्शन, PM को लिखा पत्र
जम्मू-कश्मीर को राज्य के दर्जे की मांग पर सियासत, NC के बाद अब कांग्रेस भी करेगी प्रदर्शन, PM को लिखा पत्र
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चीफ ने NC पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसे वापस नहीं होगा राज्य का दर्जा'
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चीफ ने NC पर साधा निशाना, कहा- 'ऐसे वापस नहीं होगा राज्य का दर्जा'
वैष्णो देवी नकली चांदी विवाद: अब तक क्या-क्या हुआ? LG ने बुलाई हाई लेवल बैठक
वैष्णो देवी नकली चांदी विवाद: अब तक क्या-क्या हुआ? LG ने बुलाई हाई लेवल बैठक

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget