एक्सप्लोरर

जम्मू के बिलावर से लापता चार लोगों की तलाश तेज, बीजेपी विधायक बोले- 'पुलिस की मनमानी...'

Jammu News: बिलावर में चार दिन पहले लापता हुए चार लोगों की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है. विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस हालात नहीं संभाल पाती, तो सेना को तैनात किया जाना चाहिए.

Jammu News: जम्मू के बिलावर इलाके में चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए चार लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इस मामले को लेकर इलाके के विधायक ने मांग की है कि गुमशुदा लोगों को खोजने के लिए सेना की मदद ली जाए.

पुलिस के मुताबिक, बिलावर क्षेत्र के मेहरून गांव से लापता हुए लोगों में 15 वर्षीय वरुण सिंह, 32 वर्षीय योगेश सिंह और 40 वर्षीय दर्शन सिंह शामिल हैं. यह तीनों ग्रामीण इलाके के निवासी हैं और बीते चार दिनों से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

BJP विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
कठुआ जिले की बिलावर विधानसभा से BJP विधायक सतीश शर्मा ने इस मामले को विधानसभा में उठाया, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई. उन्होंने कहा कि गुरुवार (6 मार्च) को मामला सदन में लाने के बाद पुलिस के कुछ अधिकारी मौके पर गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

विधायक सतीश शर्मा ने कहा, "मैं दो दिन से सो नहीं पाया हूं. यह घटना बिलावर जैसे शांतिपूर्ण क्षेत्र के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है. लोग शांति से रहना चाहते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं. अगर पुलिस इस मामले को हल नहीं कर पा रही है, तो सेना को बुलाया जाना चाहिए."

उन्होंने आगे बताया कि चार दिन पहले यह घटना तब घटी, जब चारों व्यक्ति जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे और रास्ता भटक गए थे. इसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला। विधायक ने कहा कि शासन-प्रशासन इस मामले में प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है.

पुलिस की मनमानी बंद हो- सतीश शर्मा
विधायक ने स्थानीय प्रशासन से भी अपील की कि इस मामले में तेजी लाई जाए. उन्होंने कहा, "हम पुलिस से कहते हैं, लेकिन वे अपने हिसाब से काम करते हैं. इस तरह की मनमानी बंद होनी चाहिए. यह घटना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसे सभी को मिलकर स्वीकार करना होगा."

विधायक सतीश शर्मा ने आशंका जताई कि इस मामले में आतंकी एंगल से भी इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि लापता लोगों के परिवार वाले बेहद चिंतित हैं और चार दिनों से परेशान हैं.

गौरतलब है कि इसी बिलावर इलाके में 16 फरवरी को 37 वर्षीय शमशेर और 45 वर्षीय रोशन के शव खेतों में मिले थे. हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. फिलहाल, पुलिस की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - पुलिस के लिए बजट नहीं होने पर छलका CM उमर अब्दुल्ला का दर्द, कहा-'वादों को पूरा करने के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget