एक्सप्लोरर

Sonamarg Avalanche: गांदरबल में सोनमर्ग हिल स्टेशन पर हिमस्खलन, चपेट में आने से एक शख्स की मौत

Sonamarg Avalanche News: अधिकारियों के मुताबिक सोनमर्ग में दो जगहों पर हिमस्खलन हुए. हिमस्खलन वाले क्षेत्र के पास मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया है. बचाव कार्य जारी है.

Avalanche in Sonamarg: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर हिमस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के लापता होने की खबर है. अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग में गुरुवार की सुबह दो स्थानों पर हिमस्खलन हुए. पहला हिमस्खलन सरबल क्षेत्र में और दूसरा सोनमर्ग के हंग क्षेत्र में हुआ. सरबल में हुए हिमस्खलन में एक मजदूर का मलबे में दबा शव मिला है जबकि एक अन्य व्यक्ति अभी लापता है. अधिकारियों ने बताया कि लोगों और मशीनरी की मदद से बड़े पैमाने पर बचाव कार्य शुरू हो गया है. हिमस्खलन क्षेत्र के पास मेडिकल टीमों को तैयार रखा गया है. 

मेगा टनल प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे मजदूर 

एक अधिकारी ने बताया कि गांदरबल जिले में मेगा टनल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी में कुछ मजदूर काम कर रहे है जो हिमस्खलन की चपेट में आने की वजह से मलबे में दब गए. हिमस्खलन में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना के बाद सूचना के पुलिस, एसडीआरएफ, सेना, बीकन और सुरंग परियोजना में काम करने वाली टीम ने बचाव अभियान चलाया. जिसके बाद मलबे से मजदूर का शव बरामद किया गया. दूसरे मजदूर की तलाश की जा रही है.  अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में तलाशी और बचाव अभियान अभी जारी है लेकिन पुलिस ने ऐसा कोई खुलासा नहीं किया है मजदूर अभी लापता हैं. 

एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बंद किया गया इलाका 

इस बीच गांदरबल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अफरोज शाह ने मलबे से एक शव के बरामद होने की पुष्टि की है जिसे मेडिकल से जुड़ी औपचारिकाएं पूरी करने के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया. इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घरों के अंदर रहे और बगैर जरूरत के इधर-उधर न घूमें.  

ये भी पढ़ें :-Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में जारी है सर्दी का सितम, कई जगहों पर शून्य से नीचे लुढ़का पारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget