एक्सप्लोरर

Jammu News: खून से लथपथ और सवालों में घिरी वर्दी! राजौरी में प्रोफेसर के साथ क्या हुआ, जानें पूरा मामला

Jammu News: राजौरी में एक प्रोफेसर लियाकत अली के साथ कथित मारपीट ने सुरक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच विश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सेना ने जांच के आदेश दिए हैं और FIR भी दर्ज की गई है.

Jammu Professor News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के लाम गांव के पास एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ मानवाधिकारों पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सेना और नागरिकों के बीच भरोसे को भी चुनौती दी है. दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के प्रोफेसर लियाकत अली ने आरोप लगाया है कि सेना के जवानों ने उनके साथ बर्बरता की. यह मामला तब सामने आया जब प्रोफेसर अली का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं.

प्रोफेसर अली ने बताया कि वे एक शादी समारोह से अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ लौट रहे थे. रास्ते में सेना ने उन्हें रोका. उन्होंने अपनी पहचान स्पष्ट रूप से बताई, लेकिन इसके बावजूद, उनके अनुसार, सैनिकों ने उनके साथ मारपीट की. सिर पर गंभीर चोटें आईं और मेडिकल जांच के लिए उन्हें जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए.

आतंकियों की सूचना पर हो रही थी चेकिंग- सेना
इस घटना को लेकर सेना की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि इलाके में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना के बाद वाहन चेकिंग की जा रही थी. प्रारंभिक जानकारी में यह भी कहा गया कि प्रोफेसर ने हथियार छीनने की कोशिश की थी. हालांकि सेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं और आश्वासन दिया है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात सैनिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 115(2) के तहत FIR दर्ज की है. ये धाराएं गलत तरीके से रोकने और जानबूझकर चोट पहुंचाने से जुड़ी हैं. प्रोफेसर अली का कहना है कि उनका पूरा परिवार सेना और अर्धसैनिक बलों से जुड़ा है, और यह घटना उनके आत्मसम्मान को गहरा आघात पहुंचाने वाली है.

इस मामले पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को मिली. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं सेना की छवि को धूमिल करती हैं और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलेगी.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget