एक्सप्लोरर

'हमारी मंशा साफ है कि...', आर्टिकल 370 पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर फारूक अब्दुल्ला की दो टूक

Jammu Kashmir News: फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि अनुच्छेद 370 को लेकर वह अपने रुख से बिल्कुल नहीं हटे हैं. यह बात उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के बाद दी है.

Jammu Kashmir Politics: अनुच्छेद 370 को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने जो बयान दिया था उसके बाद विपक्ष यह दावा करने लगा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है. अब इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) का बयान आया है, ''हमारी मंशा साफ है, ना इधर जा रहे ना उधर.''

पीडीपी अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को घेर रही है. लोग सवाल कर रहे हैं कि यह वादा केवल स्टेटहुड को लेकर था या फिर अनुच्छेद 370 को लेकर भी था. इस पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''विपक्ष ये बातें करते हैं. उनके पास कोई मकसद नहीं है. हमारा मंसूबा साफ है. इससे ना अलग इधर जा रहे ना उधर जा रहे. बातें तो होती रहती हैं. उनके पास बात करने के लिए कुछ होना चाहिए. बात नहीं करेंगे तो जिंदा कैसे  रहेंगे. उनको जिंदा रहना चाहिए.''

क्या इसलिए आर्टिकल 370 पर बोलने से बच रहे फारूक अब्दुल्ला?

मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल में कहा था कि जब आर्टिकल 370 को निरस्त करने का प्रस्ताव संसद में पारित हो चुका है तो फिर बीजेपी इस मुद्दे को क्यों उठा रही है. ऐसे में सत्तारूढ़ गठबंधन में वैचारिक मतभेद के सवाल उठने लगे. हालांकि फारूक अब्दुल्ला ने साफ किया है कि गठबंधन में कुछ भी मतभेद नहीं है. क्या फारूक अब्दुल्ला इसलिए आर्टिकल 370 पर नहीं बोल रहे कि महाराष्ट्र चुनाव हैं और इस मुद्दे को वहां भुनाया जा रहा है? इस पर उन्होंने कहा, ''जिसको जो कहना है कहें हमें कोई खतरा नहीं है. महाराष्ट्र चुनाव हो रहा है अच्छे से हो जाएगा.''

फारूक अब्दुल्ला ने मीरवाइज उमर फारूक को लोकर कहा कि अब वह आजाद हैं. अपनी बात कह सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि वह जम्मू-कश्मीर को बेहतर बनाने में मदद करेंगे ताकि बेकारी और बदहाली दूर हो.

पिछले दिनों उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी लेकिन इस बैठक में सीएम उमर अब्दुल्ला को नहीं बुलाया था. इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे तो फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि हमें सरकार में आए केवल एक महीना ही हुआ है और समय पर सबकुछ होगा.

ये भी पढ़ें- राजौरी में महिला ने चलती कैब में बच्चे को दिया जन्म, सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget