एक्सप्लोरर

Breaking News: जम्मू कश्मीर में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.3 थी तीव्रता, चीन में था केंद्र

J&K News: जम्मू कश्मीर के करगिल से कुछ दूरी पर मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. भूकंप सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर आया.

जम्मू कश्मीर के करगिल से कुछ दूरी पर मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. भूकंप सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर आया. वहीं लेह में इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र चीन के  जंगगुई प्रांत में जमीन में 10 किमी अंदर था. इससे पहले 9 नवंबर को भी दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए थे. रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 दर्ज की गई थी. इसका केंद्र नेपाल में था. यह भूंकप चीन में भी महसूस किया गया था. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था. भूकंप के कारण नेपाल में छह लोगों की मौत हो गई थी.

वैज्ञानिक लगातार जता रहे भूकंप आने की आशंका

बता दें कि वैज्ञानिक लगातार हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका जता रहे हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि हिमाच भूकंप के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है. यहां पर बड़ा भूकंप आने की संभावना हमेशा बनी हुई है. उनका कहना है कि बड़े भूकंप से डरने के बजाय उसका सामना करने के लिए हमें पुख्‍ता तैयारियों पर जोर देना चाहिए.

भूकंप आने पर क्या करें, क्या न करें

आइए हम आपको बताते हैं कि भूकंप आने पर आपको किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि पहले भूकंप के हल्के झटके महसूस होते हैं, फिर बड़ा भूकंप कुछ देर बाद आता है. ऐसे में, हल्के झटके महसूस होते ही अपनी हलचल कम कर दें और नजदीकी सुरक्षित जगह पर चले जाएं. 

  • अगर आप घर के अंदर हैं तो जमीन पर लेट जाएं. एक मजबूत टेबल या फर्नीचर के अन्य टुकड़े के नीचे खुद को कवर कर अपना बचाव करें.
  • अगर आपके आस-पास कोई टेबल या डेस्क नहीं है तो अपने चेहरे और सिर को अपनी बाहों से ढक लें और किसी कोने में झुककर बैठ जाएं.
  • भूकंप आने पर आप अपने सिर और चेहरे का बचाव करें. कांच, खिड़कियां, दरवाजे, दीवारें और जो कुछ भी गिर सकता है, उससे दूर रहें.
  • अगर भूकंप के समय आप बिस्तर पर हैं तो बिस्तर पर ही रहें. अपने सिर को तकिये से सुरक्षित कर लें. बिस्तर पर अगर आप किसी गिरने वाली चीज के नीचे लेटे हैं तो वहां से हट जाएं.
  • भूकंप के दौरान दरवाजे से बाहर भागने की कोशिश तभी करें जब वह आपके पास हो. ज्यादातर लोगों को चोटें तब ही लगती हैं जब वह इमारतों के अंदर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे होते हैं.
  • भूकंप आने पर आपके घर की बिजली जा सकती है या स्प्रिंकलर सिस्टम या फायर अलार्म चालू हो सकते हैं.
  • अगर भूकंप के दौरान आप घर से बाहर हैं तो आप जहां पर हैं, वहां से मूव न करें. मुमकिन हो तो इमारतों, पेड़ों, स्ट्रीट लाइट्स और यूटिलिटी तारों से दूर किसी खुली जगह पर चले जाएं.
  • भूकंप के दौरान सबसे बड़ा खतरा इमारतों से हैं, अधिकांश मौकों पर दीवारों के गिरने, कांच के उड़ने और वस्तुओं के गिरने से चोट लग जाती है.
  • अगर आप चलती गाड़ी में हैं तो सुरक्षा अनुमति मिलते ही रुकें और अपनी गाड़ी में ही बैठे रहें. इमारतों, पेड़ों, ओवरपास और तारों के पास या नीचे रुकने से अपना बचाव करें.
  • भूकंप के झटके रुकने के बाद सावधानी से आगे बढ़ें. सड़कों, पुलों या रैंप से बचाव करें जो भूकंप से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं.
  • अगर आप मलबे के नीचे फंस गए हों तो एक रूमाल या कपड़े के साथ अपना मुँह ढक लें. किसी पाइप या दीवार पर टैप करें, जिससे बचाव दल आपको ढूंढ सकें. अगर मौका लगे तो सीटी का इस्तेमाल करें. केवल अंतिम उपाय के रूप में चिल्लाएं, क्योंकि चिल्लाने से आप धूल इन्हेल कर सकते हैं.   

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
CM उमर अब्दुल्ला को BJP ने भेजा मानहानि का नोटिस, विधायक को करोड़ों का ऑफर देने का लगाया था आरोप
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
अब जम्मू को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग, उद्धव ठाकरे गुट ने भरी हुंकार
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
शहीद स्मारक जाने से रोकने पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हमारी नहीं, फैसला लेने वालों की...'
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
राज्य का दर्जा, राम मंदिर चंदा और NEET मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget