एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला से मिला मेहराज मलिक का परिवार, PSA के तहत गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी

Mehraj Malik Arrest: डोडा में AAP विधायक मेहराज मलिक की PSA गिरफ्तारी के विरोध में उनके परिवार ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की. सीएम ने रिहाई की मांग का समर्थन किया.

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक की जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तारी ने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. मंगलवार (9 सितंबर) को उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलने पहुंचे.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि विधायक के खिलाफ PSA का इस्तेमाल पूरी तरह गलत और निवारक निरोध की शक्तियों का दुरुपयोग है. उन्होंने साफ कहा कि मेहराज की रिहाई होनी चाहिए और इस मामले में प्रशासन का रवैया अनुचित है.

डोडा में AAP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार (9 सितंबर) को डोडा में AAP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया. डोडा ईस्ट से विधायक की तुरंत रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जताया.

डुनाडी में पुलिस से भिड़े समर्थक

प्रदर्शन के दौरान डुनाडी इलाके में माहौल और गर्म हो गया, जब समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई. हाथापाई और धक्का-मुक्की के बीच लोग सड़कों पर जमा रहे और लगातार “मेहराज को रिहा करो” के नारे लगाए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की, जिससे तनाव और बढ़ गया.

मेहराज मलिक पर क्या हैं आरोप?

AAP विधायक मेहराज मलिक अपने विवादास्पद बयानों और व्यवहार के लिए पहले भी चर्चा में रहे हैं. उन पर शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं. डोडा के विभिन्न थानों में उनके खिलाफ 18 FIR दर्ज हैं.

हाल ही में उन्होंने एक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर हंगामा किया था और आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को गालियां दी थीं, जिसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की. PSA के तहत उनकी गिरफ्तारी ने इस मामले को और गरमा दिया है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
स्टेटहुड को लेकर उमर अब्दुल्ला का केंद्र और बीजेपी पर हमला, 'हमारी खामोशी को कमजोरी...'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
'हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायक को 30 करोड़ का ऑफर', CM उमर अब्दुल्ला के दावे से कश्मीर में सियासी भूचाल
'हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायक को 30 करोड़ का ऑफर', CM उमर अब्दुल्ला के दावे से कश्मीर में सियासी भूचाल

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget