एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में सुरक्षा के खास इंतजाम, DIG ने की समीक्षा

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने अमरनाथ यात्रा 2025 से पहले जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने बेस संवेदनशील स्थानों का दौरा किया.

Amarnath Yatra Preparations: डीआइजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज, जम्मू ने आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा 2025 के बेस कैंप भगवती नगर में जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया.

उन्होंने जम्मू के राम मंदिर, पुरानी मंडी, गीता भवन परेड और बेस कैंप भगवती नगर में जम्मू की सुरक्षा समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीआईजी जेएसके रेंज ने बेस कैंप और उसके आसपास तैनात गार्ड, रास्ते में चेकिंग, लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया.

शिव कुमार शर्मा ने आयोजन स्थलों और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इसके अलावा, ड्यूटी की संवेदनशीलता और प्रकृति के संबंध में आयोजन स्थलों पर तैनात अधिकारियों और जवानों को आवश्यक जानकारी भी दी.

नाकों पर अतिरिक्त सतर्क रहने के दिए गए निर्देश 
सुरक्षा जांच के दौरान उन्होंने राम मंदिर पुरानी मंडी जम्मू में तैनात सीआईएसएफ के अधिकारियों और नाफरी से भी बातचीत की, उन्हें अपने नाकों पर अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा, सभी अधिकारियों को विशेष रूप से रात के समय सभी नाकों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए. उन्हें उन स्थानों की पहचान करने के भी निर्देश दिए गए जहां यात्रियों की सुरक्षा के लिए और अधिक नाके स्थापित किए जा सकते हैं.

एसएचओ पक्का डंगा इंस्पेक्टर राकेश जामवाल, एसएचओ नोवाबाद इंस्पेक्टर दीपक पठानिया, प्रभारी पुलिस चौकी नहर पीएसआई विक्रम मन्हास और प्रभारी पुलिस चौकी पौनी चैक पीएसआई अमरीक सिंह भी अपने संबंधित आयोजन स्थल पर मौजूद थे.

पहली बार लगाए गए हैं इतनी संख्या में वॉइस टावर
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और प्रशासन ने इस बार की अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए है. जम्मू में जिस जगह से अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना होगा, उसे यात्री निवास को सुरक्षा बलों ने अपनी कब्जे में ले लिया है. 
जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास के आसपास के इलाकों में दर्जनों वॉच टावर लगाए गए हैं जहां पर सुरक्षा बलों को हथियारों के साथ तैनात किया जाएगा. अमरनाथ यात्रा के लिए इतनी संख्या में वॉइस टावर पहली बार लगाए गए हैं. 

पुलिस के अधिकारी और जवान 24 घंटे रहेंगे तैनात
इसके साथ ही अमरनाथ यात्री निवास की कुछ मीटर की दूरी पर एक डेडिकेटेड पुलिस चौकी बनाई गई है. यह पुलिस चौकी अमरनाथ यात्रा निवास के पास इसलिए बनाई गई है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में अमरनाथ यात्रा निवास तक फोर्स पहुंचाई जा सके. इस पुलिस चौकी में जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी और जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे. 

भाई अमरनाथ यात्रा निवास के आसपास के इलाकों में करीब 200 से अधिक हाई डेफिनेशन और हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इन सभी कमरों की मॉनिटरिंग एक कंट्रोल रूम में होगी जहां पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget