एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ गुफा में हुई 'प्रथम पूजा', LG मनोज सिन्हा किए 'वर्चुअल दर्शन', जानें कब शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2024: मनोज सिन्हा ने कहा कि आज वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर प्रथम पूजा की गई. बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद लिया और सभी लोगों की खुशहाली की प्रार्थना की.

Manoj Sinha in Baba Amarnath Pratham Puja: अमरनाथ गुफा में शनिवार (22 जून) को 'प्रथम पूजा' की गई. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि "आज वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर प्रथम पूजा की गई. बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद लिया और सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य, प्रगति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की."

बता दें यह यात्रा 52 दिन तक चलेगी और 19 अगस्त को रक्षाबंधन तथा श्रावणी पूर्णिमा के साथ समाप्त होगी. हर साल लाखों लोग यहां दर्शन करने आते हैं. वहीं मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर की पवित्र तीर्थयात्रा हमेशा सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक रही है, क्योंकि स्थानीय मुसलमान यात्रियों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में मदद करते हैं.

एक अन्य बयान में उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की प्राचीन परंपरा रही है कि सभी समुदायों के लोग इस यात्रा में भाग लेते हैं, चाहे वो किसी भी धर्म से हो. मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वो देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत और सेवा करने के लिए एक साथ आएं.

उपराज्यपाल ने यात्रियों के लिए एसएएसबी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर बात करते हुए कहा कि श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और संबंधित विभागों के अधिकारी तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव उपाय कर रहे हैं कि यात्रा सुचारू, सुरक्षित और परेशानी मुक्त हो. हमने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा में बढ़ोतरी की है. इस साल यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक खत्म होगी.

फॉलो करें ये गाइडलाइन
बता दें अमरनाथ यात्रा के दौरान कुछ जरूरी गाइडलाइन सरकार की तरफ से जारी की गई है, जिसमें 13 साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते. यात्रा में जाने से पहले आप अपने कुछ जरूरी दस्तावेज ले जा सकते हैं, जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, वोटर आईडी आदि. 

इसके अलावा सभी यात्रियों को अपने साथ हेल्थ सर्टिफिकेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए यात्रियों को किसी भी सरकारी अस्पताल में जाकर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डॉक्टर और मेडिकल इंस्टीट्यूट से हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करवाना होगा. हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाते समय अवधि का ध्यान रखें क्योंकि इस साल की यात्रा के लिए इसी साल 8 अप्रैल के बाद बना हुआ हेल्थ सर्टिफिकेट ही मान्य रहेगा. 

PM मोदी के जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के बयान पर कई नेताओं की आई प्रतिक्रिया, 'जब होगा तब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget