एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022: जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए 16वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना, 5461 तीर्थयात्री शामिल

Amarnath Yatra: सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच 220 वाहनों में कुल 5,461 तीर्थयात्री आज सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुए. सोमवार को अमरनाथ यात्रा हादसे के बाद फिर से बहाल कर दी गई है.

Amarnath Yatra 2022: कड़ी सुरक्षा के बीच 5,461 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आज सुबह रवाना हुआ. इससे पहले, अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था और सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी.

5,461 तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 220 वाहनों में कुल 5,461 तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए. उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 1,975 तीर्थयात्री 86 वाहनों में तड़के साढ़े तीन बजे सबसे पहले रवाना हुए.

Amarnath Flood: अमरनाथ में बाढ़ के बाद शुरू हुआ बचाव अभियान खत्म, उपराज्यपाल बोले- कोई लापता नहीं

अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को होगी समाप्त

इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,486 तीर्थयात्रियों को लेकर 134 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह चार बजकर 25 मिनट पर रवाना हुआ. अधिकारियों ने कहा कि अभी तक 1.52 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी. उन्होंने बताया कि कश्मीर में नुनवान-चंदनवाड़ी मार्ग पर गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. वहीं, खाई में गिरने से दो कुलियों की जान चली गई.

Amarnath Pilgrims Accident: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस की टक्कर, 20 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget