एक्सप्लोरर

Indian Railways: यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे की कवायद, इन ट्रेनों में AC कोच की बढ़ेगी संख्या

Indian Railways: ट्रेनों का मानकीकरण करने के बाद परवर्तित गाड़ियों का नया कॉम्पोजिशन 1 जून 2022 से प्रभावशील होगा. इनमें से कई गाड़ियां पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती हैं.

Indian Railways: भारतीय रेलवे ट्रेनों में वातानुकूलित कोचों की संख्या को बढ़ा रही है. इससे यात्रियों को आरामदायक और सुलभ यात्रा की सुविधा मिलेगी. पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ राहुल जयपुरियार के मुताबिक यात्रियों को हमेशा अच्छी सुविधाएं दिये जाने का प्रयास किया जाता है.

पश्चिम रेलवे से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली कई यात्री गाड़ियों में ट्रेनों का मानकीकरण (स्टेंर्डडाइजेशन) करने के लिए शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों की जगह पर वातानुकूलित द्वितीय एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. ट्रेनों का मानकीकरण करने के बाद परवर्तित गाड़ियों का नया कॉम्पोजिशन 1 जून 2022 से प्रभावशील होगा. इनमें से कई गाड़ियां पश्चिम मध्य रेलवे जोन से होकर गुजरती हैं.

जानें किन ट्रेनों में लगेंगे एसी कोच

  • गाड़ी संख्या 22937/22938 राजकोट-रीवा-राजकोट एक्सप्रेस में 2 शयनयान श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 20905/20906 एकतानागर (केवडिया)-रीवा-एकतानागर (केवडिया) महामना एक्सप्रेस में 1 शयनयान श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 20903/20904 एकतानागर (केवडिया)-वाराणसी-एकतानागर (केवडिया) महामना एक्सप्रेस में 1 शयनयान श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 22967/22968  अहमदाबाद-प्रयागराज-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 1 सामान्य श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 20929/20930 उदना-बनारस-उदना एक्सप्रेस में 2 सामान्य श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 20933/20934 उदना-दानापुर-उदना एक्सप्रेस में 2 सामान्य श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 22971/22972  बांद्रा टर्मिनस-पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस  में 2 शयनयान श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. गाड़ी पमरे के इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 19051/19052  बलसाड़-मुजफ्फरपुर-बलसाड़ एक्सप्रेस में 2 शयनयान श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. गाड़ी पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 22911/22912 इंदौर-हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस में 2 शयनयान श्रेणी के स्थान पर 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के खुरई, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 1 शयनयान श्रेणी एवं 1 सामान्य श्रेणी के स्थान पर 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.
  • गाड़ी संख्या 19489/19490 अहमदाबाद-गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 2 सामान्य श्रेणी के स्थान पर 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का कोच लगाया जा रहा है. ये गाड़ी पमरे के सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गुजरती है.

ABP C Voter Survey: पूर्वांचल-अवध से लेकर पश्चिमी यूपी तक कड़ा हो गया मुकाबला, UP में किसे कितनी सीटें, सर्वें में बड़ा खुलासा

Kashmir LeT Terrorist: कश्मीर के अवंतीपोरा में मारा गया लश्कर का आतंकी, सुरक्षाबलों पर किए थे कई हमले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर रेड, 85% अधिक संपत्ति का खुलासा
बीजेपी नेता की बेटी ने CJP का किया समर्थन, प्रधान के इस्तीफे पर सवाल
बीजेपी नेता की बेटी ने CJP का किया समर्थन, प्रधान के इस्तीफे पर सवाल

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget