एक्सप्लोरर

Himachal: जैसलमेर से ऑटो लेकर शिमला पहुंचे अमेरिकी सैलानी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Shimla News: शिमला में इन दिनों ऑटो रिक्शा में घूम रहे विदेशी सैलानी चर्चा का विषय बने हुए हैं जो कि किसी खास मकसद से राजस्थान से लेह जा रहे हैं और वह भी ऑटो रिक्शा की सवारी करते हुए.

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला (Shimla) पर्यटकों से एक बार फिर गुलजार होती हुई नजर आ रही है. शिमला में न केवल देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटक पहुंच रहे हैं, बल्कि अब यहां विदेशी सैलानियों (Foreign Tourists) का पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. शुक्रवार को शिमला में विदेश से आए सैलानियों ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. दरअसल, ये सैलानी बस या गाड़ी में नहीं बल्कि ऑटो लेकर शिमला घूमने के लिए पहुंचे हैं. सफर करने लिए शिमला शहर में ऑटो का प्रचलन नहीं है. ऐसे में हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

चार दिन पहले सैलानी अमेरिका से दिल्ली के इंटरनेशनल इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद इन पर्यटकों ने दिल्ली से राजस्थान की बस ली. राजस्थान के जैसलमेर से विदेशी सैलानियों ने किराए पर ऑटो लिया. यह सैलानी इसी ऑटो में लेह जाकर रेसिंग करेंगे. इसके लिए करीब 25 टीम हिमाचल पहुंची हैं और यह पूरा सफर ऑटो में ही तय किया जा रहा है. इस ऑटो का पेट्रोल टैंक 10 लीटर की कैपेसिटी वाला है और 10 लीटर पेट्रोल में यह ऑटो 180 किलोमीटर तक चलता है.

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी करते हैं काम
रिक्शा रन हिमालय के लिए लेह की तरफ निकले क्विंटन और मिंच ने बताया कि वे दोनों प्रोफेशनल रेसर हैं और ऑटो रेसिंग करते रहे हैं. इस रेस में करीब 25 टीम भाग ले रही है. सभी टीमें अलग-अलग देशों से हिमाचल पहुंची हैं. उन्होंने बताया कि वह हॉलीवुड फिल्म प्रोडक्शन में भी काम करते हैं. मिंच दुबई में शूट हुई एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं. रेस करने जा रहे है क्विंटन के पास साल 1959 में बना अपने दादा का एक कैमरा भी है. इसी पुराने कैमरा में क्विंटन अपनी इस यात्रा को शूट भी कर रहे हैं.

'हिमाचल पूरी तरह सुरक्षित'
अमेरिका से दिल्ली राजस्थान होते हुए हिमाचल पहुंचे पर्यटक विदेशी पर्यटकों ने कहा कि पहाड़ यात्रा करने के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्हें रास्ते में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. हालांकि सड़क किनारे कुछ जगह पर लैंडस्लाइड हुए थे. प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और यहां माहौल पूरी तरह सुरक्षित है. देश भर में गर्मी पड़ रही है और पहाड़ों का मौसम खूबसूरत है.

ये भी पढ़ें-  Exclusive: अपनी ही सरकार का सत्ता परिवर्तन करना चाहते हैं हिमाचल के डिप्टी CM? पूर्व कृषि मंत्री ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल कैबिनेट बैठक में मिली 1550 पदों को भरने की मंजूरी, किसानों के लिए MSP पर बड़ा फैसला
हिमाचल कैबिनेट बैठक में मिली 1550 पदों को भरने की मंजूरी, किसानों के लिए MSP पर बड़ा फैसला
'PM मोदी से कोई इंदिरा गांधी की तरह कुर्सी नहीं..', प्रियंका गांधी पर कंगना रनौत ने किया पलटवार
'PM मोदी से कोई इंदिरा गांधी की तरह कुर्सी नहीं..', प्रियंका गांधी पर कंगना रनौत ने किया पलटवार
Himachal News: सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, यौन उत्पीड़न में संलिप्त 3 असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त
सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, यौन उत्पीड़न में संलिप्त 3 असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त
Himachal News: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
हिमाचल प्रदेश: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget