एक्सप्लोरर

Himachal Travel Advisory: पर्यटकों के लिए हिमाचल सरकार ने जारी की एडवाइजरी, 'बिना जानकारी न करें सफर'

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. निगम ने पर्यटकों से अपुष्ट खबरों से बचने की अपील की है.

Advisory for Tourists: हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हो रही बारिश को देखते हुए पर्यटन निगम ने पर्यटकों को प्रदेश में सुरक्षित यात्रा के लिए एडवाइजरी जारी की है. हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि वे यात्रा करते समय अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखें और मौसम की पूर्व जानकारी के अनुसार ही यात्रा करें. पर्यटकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे केवल निर्देशित मार्गों पर ही यात्रा करें और इधर-उधर जाने से बचें. हिमाचल प्रदेश आने की तैयारी कर रहे पर्यटक जानकारी के लिए https://hpsdma.nic.in वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

'अपुष्ट खबरों से बचें पर्यटक'

रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि भारी धुंध के कारण कई बार दृश्यता कम हो जाती है और ऐसे में यात्रा के दौरान गाड़ी धीमी गति से चलाएं. उन्होंने कहा कि पर्यटकों को लापरवाही और तीव्र गति से गाड़ी चलाने से बचना चाहिए. पहाड़ी क्षेत्रों की स्थितियों के अनुसार उन्हें धीमी गति से गाड़ी चलाते हुए अपनी यात्रा का आनंद लेना चाहिए. बाली ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मनाली-कीरतपुर फोरलेन सड़क पर मंडी से पंडोह के बीच भूस्खलन के कारण यातायात अवरूद्ध होने की कुछ अपुष्ट सूचनाएं वायरल की जा रही हैं. हालांकि विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में बारिश के मौसम के दौरान सड़कों के निर्माण और चौड़ा करने के कारण ऐसी प्राकृतिक घटनाएं सामान्य हैं.

उन्होंने कहा कि नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और कुल्लू पहुंचने के लिए यातायात को चैलचौक-गोहर मार्ग को भी मोड़ा गया है. इसके चलते यातायात की गति थोड़ी धीमी है.

'प्रदेश में स्थिति सामान्य'

इसके अलावा कुल्लू की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कमांद (कांडी-कटोला) मार्ग भी खुला है और इसे वन वे किया गया है. ऐसे में पर्यटक वाहन लंबे समय तक फंसे नहीं रहेंगे, जैसी कि सूचनाएं वायरल की जा रही हैं. उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वह झूठी व अपुष्ट सूचना फैलाने वालों पर विश्वास न करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति बिलकुल सामान्य है और शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय और बाजार इत्यादि खुले हैं. लोग सामान्य तौर पर अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंडी जिला से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, हल्के वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी जा रही है और पर्याप्त संख्या में कर्मचारी और मशीनरी सड़क को साफ करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं जिससे जल्द ही सड़क को भारी और अन्य वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shimla News: हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
Shimla News: शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
Himachal News: हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live: अमेरिका ने होर्मुज में की नाकेबंदी, ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक, हमें फिर मिला संदेश
Live: अमेरिका ने होर्मुज में की नाकेबंदी, ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक, हमें फिर मिला संदेश
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तय! BJP के सीएम के साथ चिराग पासवान और मांझी के कितने मंत्री बनेंगे?
बिहार में नई सरकार का फॉर्मूला तय! BJP के सीएम के साथ चिराग पासवान और मांझी के कितने मंत्री बनेंगे?
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?
‘द केरल स्टोरी 2’ कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन? कितना कमाया मुनाफा?
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
हिमाचल में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
Car Emergency Tips: कार में फंस जाएं या ब्रेक हो जाए फेल? ये ट्रिक्स बचा सकती हैं आपकी जान!
Car Emergency Tips: कार में फंस जाएं या ब्रेक हो जाए फेल? ये ट्रिक्स बचा सकती हैं आपकी जान!
Embed widget