एक्सप्लोरर

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम सुक्खू ने शिमला में किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नहीं हुआ आयोजन

Shimla Independence Day: सीएम सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस पर विधवा पुनर्विवाह योजना की राशि को बढ़ाकर 2 लाख करने की घोषणा की. साथ में प्रदेश के 9 लाख मनरेगा मजदूरो की दिहाड़ी में इजाफा कर दिया है.

Independence Day Celebrations in Shimla: पूरे देश में जोशो खरोश के साथ 77वीं स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. शिमला में भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह मौजूद रहे. 

हिमाचल प्रदेश में हुए राज्यस्तरीय और जिलास्तरीय कार्यक्रमों में इस बार समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ. सोमवार (14 अगस्त) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में आई आपदा के बीच यह अहम फैसला राज्य सचिवालय की बैठक में लिया था.

आपदा से निपटने के लिए 800 करोड़ किये जायेंगे खर्च

स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने आपदा की तैयारी के लिए एक दीर्घकालीन योजना तैयार की है, जिस पर लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च किये जायेगें, ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके. प्रदेश में कृषि, बागवानी, वन और जल क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जिले में भूस्खलन, हिमस्खलन, बाढ़ और भूकम्प सम्बंधी उच्च स्तरीय वैज्ञानिक डेटाबेस का विकास के साथ आपदा प्रबंधन को मजबूत किया जायेगा. इससे इन आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोका जा सके.

महिलाओं के लिए सीएम ने की ये घोषणा

सीएम सुक्खू ने कहा कि विधवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना शुरू की है. इसके तहत इस साल 7 हजार ऐसी महिलाओं को मकान बनाने के लिए, प्रति महिला डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के सहयोग से आने वाले चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि आने वाले दस वर्षों में हिमाचल प्रदेश, देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनेगा.

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान राशि में इजाफा

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सम्मान राशि को 15 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर, 25 हजार रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा की है. जिन स्वतंत्रता सेनानियों की मृत्यु हो चुकी है, उनकी धर्मपत्नी को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान राशि को भी 15 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की. 

मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ी

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधवा पुनर्विवाह योजना के अन्तर्गत दी जानी वाली सहायता राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने की घोषणा भी की. उन्होंने मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी को सामान्य क्षेत्र में 224 से 240 रुपये और जनजातीय क्षेत्र में 280 से 294 रुपये करने की घोषणा की. इस घोषणा से मनरेगा में काम करने वाले नौ लाख परिवार लाभान्वित होंगे.

ये भी पढ़ें: Shimla Landslide: शिमला में सेना का हेलीकॉप्टर तैनात, अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, CM सुक्खू ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Air Force: ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

वीडियोज

Moody’s Report: FY27 में India GDP Growth 6.4% Banking Sector Strong & Resilient Outlook |Paisa Live
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News
Om Birla की जाएगी कुर्सी? 102 सांसदों ने कर दिए नोटिस पर हस्ताक्षर ! | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Air Force: ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
ये मिसाइल बनाएगी Su-30MKI को राफेल से भी खतरनाक, सुपर अपग्रेड से कांपा पाकिस्तान, देखते रह जाएंगे S-400 और THAAD
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी तय, जानिए कौन हैं सारंग लखानी जिससे बनेगी जोड़ी
Rafale Fighter Jet: इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
इस हफ्ते 114 राफेल की डील को मिलेगी मंजूरी, मैक्रों के भारत आने से पहले गुड न्यूज, मुनीर को लगेगा तगड़ा झटका
PAK vs USA: बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
बाबर आजम की होगी छुट्टी? आज USA के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है पाकिस्तान
Vishwambhara Box Office: एक हिट देने के बाद अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
अब ‘विश्वम्भरा’ से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे चिरंजीवी? जानें हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
Odisha Child Death Due To Lice: सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
सावधान! मामूली जुएं भी ले सकती हैं जान, ओडिशा में 12 साल की बच्ची की मौत ने सबको चौंकाया, जानें कैसे?
NEET UG 2026: NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
NEET UG परीक्षा से पहले NTA की खास सलाह, वीडियो में समझाई पूरी प्रक्रिया
Embed widget