एक्सप्लोरर

देहरा में होगा स्वतंत्रता दिवस राज्यस्तरीय समारोह, CM सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर का है गृह क्षेत्र

Independence Day in Himachal: हिमाचल में 78वें स्वंतत्रता दिवस की तैयारी जोरों से चल रही है. इस मौके पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया- सोलन और डिप्टी सीएम शिमला में खुख्य अतिथि होंगे.

Himachal Pradesh News Today: देश भर में 78वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा. 15 अगस्त 1947 को ही भारत को क्रूर ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली थी. हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय समारोह जिला कांगड़ा के देहरा में होगा. 

देहरा विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर का गृह विधानसभा क्षेत्र है. वह 13 जुलाई को ही यहां से विधानसभा का उपचुनाव जीती हैं. उपचुनाव में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इलाके की जनता से 8 जुलाई को बड़ा वादा किया था. 

सीएम सुक्खु ने इस वादे में कहा था कि वह राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन देहरा में ही करवाएंगे. जिसके मुख्यमंत्री ने अब अंधेरा में राज्यस्तरीय समारोह मनाने का फैसला किया है. यहां मुख्यमंत्री के साथ मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, किशोरी लाल और विधायक कमलेश ठाकुर मौजूद रहेंगी.

जनता को बड़ी घोषणा की उम्मीद
इस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं. इसके अलावा राज्य की जनता को भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से किसी बड़ी घोषणा का इंतजार रहेगा. 

देहरा की धरती इस ऐतिहासिक घोषणा की गवाह बनेगी. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के यहां से चुनाव जीतने के बाद देहरा विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ खड़ा हुआ है.

शिमला में डिप्टी सीएम होंगे मुख्य अतिथि 
स्वतंत्रता दिवस के जिलास्तरीय समारोह की बात करें, तो हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया- सोलन, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री- शिमला, स्वास्थ्य मंत्री- धनीराम शांडिल हमीरपुर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार- ऊना, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान- केलांग में स्वतंत्रा दिवस समारोह में भाग लेंगे. 

इसी क्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी- किन्नौर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर- चंबा में होंगे. इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह- नाहन, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह- कुल्लू, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी- मंडी और आयुष मंत्री यादविंदर गोमा- बिलासपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

कहां कौन दिग्गज रहेगा मौजूद?
स्वतंत्रता दिवस के जिलास्तरीय समारोह में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्रक्ता शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. 

मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी सोलन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे. 

इसी क्रम में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलास्तरीय समारोह में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: Himachal: शिमला के समेज में लापता 33 लोगों को ढूंढने में लगे 385 जवान, अब तक नहीं मिला एक का भी सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget