एक्सप्लोरर

'ऐसा माहौल बन गया जैसे PM ने मशीन पर पैर रखकर वजन बढ़ा दिया', विनेश फोगाट पर बोले योगेश्वर दत्त

Yogeshwar Dutt On Vinesh Phogat: बीजेपी नेता और पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि ओलंपिक में गलती विनेश की थी लेकिन इसे इस तरीके से दिखाया गया कि उनके साथ साजिश हुई है और इसमें भारत सरकार शामिल है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. इस बीच पूर्व भारतीय पहलवान और बीजेपी के नेता योगेश्वर दत्त ने कांग्रेस उम्मीदवार और रेसलर विनेश फोगाट के ओलंपिक में पदक से चूकने को लेकर लेकर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि देश में ऐसा माहौल बन गया है कि जैसे पीएम नरेंद्र मोदी ने वजन मापने वाली मशीन पर पैर रखकर उनका वजन बढ़ा दिया हो. 

योगेश्वर दत्त ने कहा, ''विनेश फोगाट देश की बड़ी पहलवान हैं. मैंने कहा था कि ओलंपिक में 50 किलो से सौ ग्राम अधिक वजन का होना ये खुद विनेश की गलती थी और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए थी. विनेश आगे बढ़कर अगर देशवासियों से बोलती कि मैं अपना वेट मेंटेन नहीं कर पाई तो उनका बहुत ज्यादा कद बढ़ता.''

'गलती विनेश की थी लेकिन इसे साजिश दिखाया'

इंडिया टीवी से बातचीत में बीजेपी नेता और पूर्व पहलवान ने आगे कहा, ''गलती विनेश की थी लेकिन इसे इस तरीके से दिखाया गया कि उनके साथ साजिश हुई है. इसमें भारत सरकार शामिल है, प्रधानमंत्री शामिल हैं. ये पूरी दुनिया में हंसी का पात्र बनी. इसमें जिसका जो वेट कैटेगरी है, उसे पूरा वेट दिखाना होता है. ये बातें सभी को पता है. इससे पहले भी पहलवान डिस्क्वालिफाई हुए हैं. ये कोई पहला केस नहीं है. 

'विनेश ने पूरी दुनिया में गलत मैसेज दिया'

उन्होंने ये भी कहा, ''विनेश फोगाट ने पूरी दुनिया में गलत मैसेज दिया. सभी खिलाड़ियों को उम्मीद होती है कि मेडल जीतकर लाएंगे. अगर खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाते हैं तो देशवासियों से माफी मांग लेते हैं कि मैं मेडल नहीं जीत पाया, इससे सम्मान और ज्यादा बढ़ जाता है. 

कांग्रेस में शामिल होना विनेश का निजी फैसला-योगेश्वर दत्त

विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर योगेश्वर दत्त ने कहा, ''किसी भी खिलाड़ी की पर्सनल बातें होती हैं कि वो कौन सी पार्टी ज्वाइन करता है. हमने भी बीजेपी ज्वाइन की. तो उनका ये निजी फैसला है. जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद देश की छवि को नुकसान ही हुआ लेकिन मैं कहता हूं कि किसी के साथ अगर अन्याय हुआ है तो उसे इंसाफ मिलना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: कुमारी सैलजा ने फिर CM पद पर ठोका दावा, 'हरियाणा में बने दलित मुख्यमंत्री'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Fire: गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
Gurugram News: बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Gurugram News: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget