एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला: एक महीने पूरे होने पर PM मोदी के बयान पर विनय नरवाल के पिता बोले, 'सरकार ने अपना...'

Vinay Narwal Father: विनय नरवाल के पिता ने कहा कि हम जो वेदना महसूस कर रहे हैं वो बताने के लायक नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी.

पहलगाम आतंकी हमले के एक महीना पूरा होने पर दिवंगत नौसेना अधिकारी विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल का बयान सामने आया है. शुक्रवार (23 मई) को उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पीएम ने आतंकियों को स्पष्ट संदेश दिया है.

'सरकार ने अच्छा कदम उठाया'

मीडिया से बातचीत में राजेश नरवाल ने कहा, "एक महीना पूरा हो गया, इसमें तो कोई संदेह नहीं है कि हम एक महीने से वियोग में ही हैं. जो वेदना हम महसूस कर रहे हैं वो बताने लायक तो नहीं है. सरकार ने अपना अच्छा कदम उठाया. ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को एक संदेश दिया कि जरा सी भी तुमने हिमाकत की तो तुम्हें छोड़ेंगे नहीं. हमारे प्रधानमंत्री का ये स्पष्ट संदेश है."

पीएम मोदी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

दरसअल, मीडिया ने उनके पहलगाम आतंकी हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बीकानेर में दिए बयान पर प्रतिक्रिया मांगी. पीएम मोदी ने गुरुवार (22 मई) को बीकानेर में कहा कि 22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के नौ सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. इसी पर विनय नरवाल के पिता ने ये बातें कहीं.

पत्नी के सामने विनय नरवाल को आतंकियों ने मारा था

बता दें कि नौसेना के लेफ्टिनेंट अधिकारी विनय नरवाल अपनी पत्नी हिमांशी नरवाल के साथ छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम के बैसरन घाटी में घूमने गए हुए थे. 22 अप्रैल को आतंकियों ने विनय नरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी. आतंकियों ने विनय नरवाल से उनका धर्म पूछा और फिर उनकी पत्नी के सामने ही मौत के घाट उतार दिया. 

विनय नरवाल के पिता से मिले असम के मंत्री

असम के मंत्री केशब महंता ने विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हम असम सरकार की तरफ से शोक जताने आए थे. मंत्री ने बताया कि हमने पांच लाख रुपये आर्थिक मदद के तौर पर परिवार को दी. उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा विश्वास है. वो इसका (आतंकवाद) कोई परमानेंट सॉल्यूशन निकालेंगे. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget