एक्सप्लोरर

Haryana Congress List: जेल में बंद विधायक सुरेंद्र पंवार को कांग्रेस ने दिया टिकट, ED ने किया था गिरफ्तार

Haryana Congress Candidate List: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 31 सीटों पर शुक्रवार (6 सितंबर) को उम्मीदवारों की घोषणा की.

सुरेंद्र पंवार को कांग्रेस ने सोनीपत से टिकट दिया है. वो यहां से मौजूदा विधायक हैं. अभी जेल में बंद हैं. जुलाई महीने में ईडी ने गिरफ्तार किया था. अवैध खनन से जुड़े मामले में ईडी ने छापेमारी की थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार कर लिया था.

ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट

हरियाणा के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट शुक्रवार (6 सितंबर) को जारी कर दी गई. पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. गढ़ी सांपला से भूपेंद्र हुड्डा को टिकट दिया गया है. वहीं जुलाना से विनेश फोगाट उम्मीदवार बनाई गई हैं. पहली लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव को रेवाड़ी से टिकट दिया गया है. वो इस सीट से मौजूदा विधायक हैं.

सीएम सैनी के खिलाफ मेवा सिंह उम्मीदवार

हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान होडल से मैदान में उतारे गए हैं. वहीं मेवा सिंह लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. पहली लिस्ट में पार्टी की लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा और पार्टी के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के नाम शामिल नहीं हैं. दोनों ही सांसद विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन पार्टी ने टिकट की घोषणा नहीं की.

बजरंग पूनिया पार्टी के करेंगे प्रचार

कांग्रेस की पहली लिस्ट में बजरंग पूनिया का भी नाम नहीं है. वो भी शुक्रवार को विनेश फोगाट के साथ ही कांग्रेस में शामिल हुए. माना जा रहा है कि बजरंग पूनिया पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. बजरंग को पार्टी ने टिकट की घोषणा से पहले पार्टी के ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया.

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. सभी सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी. नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. पहले चुनाव 1 अक्टूबर और नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे. लेकिन बाद में चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव की घोषणा की.

विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना सीट से बनाया उम्मीदवार, यहां आखिरी बार कब जीती थी पार्टी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget