एक्सप्लोरर

सोनीपत पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 7 गंभीर झुलसे, घर में अवैध रूप से चल रहा था कारखाना

Sonipat Firecracker Factory Blast: सोनीपत जिले के रिढाऊ गांव में एक घर अंदर चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री की धमाका हो गया. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया. अचानक लगी आग की वजह से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसमें से दो शव बरामद कर लिए गए. फैक्ट्री में जोरदार धमाके से गांव में हड़कंप मच गया. वहीं ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री के आसपास लगते मकानों में भी दरार आ गई. वहीं इस हादसे में करीब 6 महिलाओं सहित सात लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है.    

वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम औऱ पुलिस भी मौके पर पहुंची. ACP जीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. 

मकान में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी
बताया जा रहा है कि सोनीपत के रिढाऊ गांव में एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी. जिसे गांव का ही रहने वाला वेद नाम का शख्स चला रहा था. हादसे के बाद से फैक्ट्री मालिक वेद फरार हो गया है. आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर के लीक होने से आग लगी और फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. 

आग लगने के बाद गांव में भी अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने वहां काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला. मृतकों के शरीर बुरी तरह से झुलसे हुए थे. वहीं फैक्ट्री मालिक वेद नाम की बेटी समेत अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना मिलने पर दमकल विभाग, पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. सोनीपत पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

हादसे पर क्या बोली पुलिस? 
एसीपी जीत बेनीवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रिढाऊ गांव में धमाके की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पर बड़ी मात्रा में सल्फर मिला जिसका इस्तेमाल पटाखों में होता है. जिस घर में पटाखे बनाये जा रहे थे वो गांव के बीच में था. यहां कब से पटाखे बनाए जा रहे थे इसको लेकर पूछताछ जारी है. 

यह भी पढ़ें: ‘10 साल के शासन में...’, BJP और कांग्रेस की तुलना करते हुए अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
नेहा बोरा की इस याचिका पर होगी तत्काल सुनवाई, दिल्ली HC सहमत
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget