एक्सप्लोरर

सिरसा में U आकार की सुरंग खोदकर बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचे चोर, जानें फिर क्या हुआ?

Sirsa News: गनीमत रही कि बैंक में घुसे चोर नकदी नहीं ले जा सके. पंजाब नेशनल बैंक में चोरी का मंसूबा धरा का धरा रह गया. चोर सुरंग खोदकर स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने में सफल हो गए थे.

Haryana Crime News: सिरसा में चोरों के हौसले बुलंद हैं. गोरीवाला पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बैंक में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है. डबवाली-ऐलनाबाद रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम तक चोर पहुंचने में सफल हो गए. बैंक परिसर की पिछली दीवार में सुरंग बनाकर अज्ञात चोर स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचे. माना जा रहा है कि लॉकर नहीं खुलने की वजह से चोरों का मंसूबा नाकाम हो गया.

पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब्त कर लिया है. पंजाब नेशनल बैंक के आलाधिकारी कैश और दस्तावेज की पड़ताल कर रहे हैं. डबवाली डीएसपी अजय अहलावत ने कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश हुई है. चोर दीवार में सुरंग बनाकर स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचे. बैंक का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

सुरंग बनाकर बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार सुभाष गुप्ता की जमीन पर बने बैंक परिसर की पिछली दीवार बाग की ओर है. बैंक का मेन गेट रोड की ओर खुलता है. रविवार रात अज्ञात चोर सुरंग के रास्ते स्ट्रॉन्ग रूम में एंट्री की. चोरों ने बड़े शातिराना अंदाज से दीवार की ईंटें निकालकर स्ट्रॉग रूम में प्रवेश किया. स्ट्रॉग रूम तक पहुंच बनाने के लिए सुरंग की खुदाई यू आकार में की गई थी. 

डॉक्यूमेंट और कैश पूरी तरह सुरक्षित-पुलिस

सोमवार को ब्रांच मैनेजर रामराज मीणा के बैंक पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ. उन्होंने देखा कि बाग में से सुरंग स्ट्रॉन्ग रूम तक खोदी हुई है. ब्रांच मैनेजर ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया. जांच के लिए डॉग स्क्वाड को बुलाया गया. डीएसपी अजय अहलावत ने बताया कि गोरीवाला के बैंक में चोरी का प्रयास किया गया है. बैंक में डॉक्यूमेंट और कैश पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर चोरों की पहचान की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान
रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान
सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक
सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक
पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget