एक्सप्लोरर

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हिसार से निर्दलीय भरा पर्चा, किन नेताओं से होगा मुकाबला?

Savitri Jindal News: सावित्री जिंदल के सामने हिसार विधानसभा सीट से सिटिंग बीजेपी विधायक डॉ. कमल गुप्ता चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा, जजपा, कांग्रेस और आप के भी उम्मीदवार मैदान में हैं.

Savitri Jindal News: बिजनेस वुमेन सावित्री जिंदल ने गुरुवार (12 सितंबर) को हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है. कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने पर्चा भरने के बाद सहयोग और समर्थन के लिए हिसार की जनता का आभार व्यक्त किया. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मेरे हिसार के परिवारजनों, आप सभी के समर्थन से आज मैंने हिसार विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है."

फोर्ब्स रैंकिंग के मुताबिक, सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं. वहीं, ब्लूमबर्ग की रैंकिंग के मुताबिक, जिंदल दुनिया की 47वीं सबसे अमीर महिला हैं.

नामांकन भरने के बाद सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार की जनता का आशीर्वाद उनके बाऊजी ओपी जिंदल के साथ रहा है और वह खुद समर्पण और पारदर्शिता के साथ हिसार परिवार की सेवा में तत्पर रहेंगी. इसी के साथ सावित्री जिंदल ने कहा कि हिसार का विश्वास ही उनकी शक्ति है और इसलिए उन्होंने जनता से समर्थन की अपील की है. 

सावित्री जिंदल के सामने ये हैं उम्मीदवार
हिसार विधानसभा सीट पर सावित्री जिंदल के सामने बीजेपी, कांग्रेस, जजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं. बीजेपी ने सिटिंग विधायक कमल गुप्ता को टिकट दिया है, जो लगातार दो बार से इस सीट से जीत रहे हैं. वहीं, कांग्रेस ने राम निवास रारा पर भरोसा जताया है.

इसके अलावा, दुष्यंत चौटाला की जजपा से रवि अहूजा को कैंडिडेट बनाया गया है और आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सतरोदिया अपनी किस्मत आज़माने वाले हैं. 

2009 में हिसार से विधायक रही थीं सावित्री जिंदल
मालूम हो, सावित्री जिंदल पहले भी हिसार विधानसभा सीट से विधायक रही हैं. साल 2009 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें फिर टिकट दिया, लेकिन बीजेपी के डॉ. कमल गुप्ता ने उन्हें हराकर विधायक की कुर्सी जीती. फिर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से सावित्री जिंदल को टिकट न देकर रामनिवास रारा पर भरोसा जताया गया. हालांकि, उस बार भी बीजेपी के कमल गुप्ता ही जीते. 

अब 2024 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक बार फिर रामनिवास रारा को मौका दे रही है, लेकिन सावित्री जिंदल भी निर्दलीय पर्चा भर कर चुनावी मैदान में उतर गई हैं. 

यह भी पढ़ें: कैथल सीट का जिक्र करते हुए रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान, 'कोई ये नहीं कहेगा कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
Gurugram Fire: गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
Gurugram News: बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget