एक्सप्लोरर

'जब तक नहीं मिलेगा इंसाफ नहीं करेंगे अंतिम संस्कार', बोलीं- कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की मां

Rohtak Murder Case: मृतक की मां सविता ने कहा कि मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला. अब जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

Rohtak Murder Case: हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. परिवार ने पोस्टमॉर्टम के लिए तो सहमति दे दी है, लेकिन शव लेने से इनकार कर दिया है. हिमानी नरवाल की मां का कहना है कि जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक वे बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी.

सूटकेस में शव पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले लिया. बाद में मृतक की पहचान कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हिमानी नरवाल के रूप में हुई, जो युवा नेता के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय थीं.

कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने हिमानी नरवाल की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि वह कांग्रेस की सक्रिय युवा कार्यकर्ता थीं और उसने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था.

'नहीं करूंगी इंसाफ'
मृतक की मां सविता ने कहा, "अगर मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी. हमें थाने से फोन आया और बताया गया कि हमारी बेटी का शव सांपला बस स्टैंड पर मिला है. इस खबर से हमारा परिवार सदमे में है. मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी. जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी. 

'2011 में हुई थी बड़े बेटे की हत्या'
उन्होंने आगे कहा, "मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला. इसलिए दूसरे बेटे को उसकी जान बचाने के लिए बीएसएफ कैंप ले गई. चुनाव के बाद वह पार्टी से थोड़ा निराश हो गई थी. हिमानी पिछले 10 साल से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी. वह शादी करने के लिए भी राजी हो गई थी."

'पहचान करने गए तो निकली मेरी बहन'
हिमानी नरवाल के भाई जतिन ने कहा, "दो बजे उनकी मां का फोन आया और मुझे घर आने को कहा. थाने से फोन आया कि हिमानी नाम की एक महिला की लाश मिली है. उन्होंने मुझे आकर उसकी पहचान करने को कहा. पहचान के दौरान वह मेरी सगी बहन निकली. हमने पोस्टमॉर्टम के लिए सहमति दे दी है, लेकिन अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. मेरी बहन 10 साल से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य थी और वह भूपेंद्र सिंह हुड्डा की करीबी थी. हम सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panipat News: बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल
बारिश के पानी में डूबा पानीपत का इंडस्ट्रियल एरिया, प्रशासन के दावों की खुली पोल
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
सोम नदी का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी
'सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को', हुड्डा ने जताई नाराजगी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget