एक्सप्लोरर

BJP सांसद कृष्ण लाल पंवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सियासी भविष्य की चर्चा ने पकड़ा जोर

Krishan Lal Panwar Resigns from Rajya Sabha: हरियाणा के इसराना से विधायक निर्वाचित हुए कृष्ण लाल पंवार ने संसद के ऊपरी सदन से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

Haryana News: बीजेपी नेता और नवनिर्वाचित हरियाणा विधायक कृष्ण लाल पंवार (Krishan Lal Panwar) ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. कृष्ण लाल ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. वह इसराना (Israna) से विधायक निर्वाचित हुए हैं. उनका नाम हरियाणा के संभावित मंत्रियों में भी लिया जा रहा है. 

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कृष्ण लाल पंवार का तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार कर लिया. धनखड़ ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. कृष्ण लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा से राज्यसभा की एक सीट रिक्त हो गई है.

नई पारी के लिए मांगा धनखड़ का आशीर्वाद
कृष्ण लाल ने 'एक्स' पोस्ट पर सभापति से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''नई दिल्ली में माननीय सभापति महोदय श्री जगदीप धनखड़ जी को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंपा और इसराना के विधायक के रूप में जनसेवा के अपने नए कर्तव्य की ओर कदम बढ़ाए. नई पारी की शुरुआत के लिए सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करें.''

इसराना के नवनिर्वाचित विधायक ने आगे लिखा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसराना को एक बेहतर और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए कृत संकल्पित हूं.''

कांग्रेस प्रत्याशी से था कृष्ण लाल पंवार का मुकाबला
कृष्ण लाल पंवार ने इसराना में कांग्रेस के बलबीर सिंह बाल्मिकी को हराया है. कृष्ण लाल पंवार को 67538 वोट मिले जबकि बलबीर सिंह को 53643 वोट प्राप्त हुए. दोनों के बीच जीत-हार का अंतर 13895 वोटों का रहा. कुछ दिन पहले जब कृष्ण लाल से मंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था, ''अगर मुझे कैबिनेट की जिम्मेदारी मिली तो मैं अच्छे से उसे निभाउंगा.'' वह बीजेपी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं.

य़े भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस की हार पर फिर बोलीं कुमारी सैलजा, जानें क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget