एक्सप्लोरर

नायब सिंह सैनी चुने गए विधायक दल के नेता, अमित शाह की मौजूदगी में सभी एकमत

Haryana New CM: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के रूप में फिर से नायब सिंह सैनी को चुना गया है. अब गुरुवार, 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह में नायब सैनी सीएम पद की शपथ लेंगे.

Haryana New CM: हरियाणा में बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मित से फिर से विधायक दल का नेता चुना गया. गुरुवार (17 अक्टूबर) को हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. 

नायब सिंह सैनी के सीएम बनने पर पार्टी नेता अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह की नाराजगी की अटकलों के बीच अमित शाह ने खुद कमान संभाली और विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक अमित शाह मौजूद रहे. यहां उन्होंने एकजुटता का संदेश दिया.

अनिल विज ने ही रखा था नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव
ये गौर करने वाली बात है कि हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और कृष्ण बेदी ने अगले सीएम के लिए नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव पेश किया था. 

अमित शाह के हरियाणा में आने का मतलब ही यही है कि नायब सिंह सैनी के चेहरे को उभारा जाए और अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह को एकजुट रखा जाए. दरअसल, दोनों नेता समय-समय पर सीएम बनने की दावेदारी पेश करते आए हैं. 

सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू
नायब सिंह सैनी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद हरियाणा अब राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. गुरुवार (17 अक्टूबर) को शपथ ग्रहण समारोह होगा. 

नायब सिंह सैनी की आई प्रतिक्रिया
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने विधायक दल की बैठक में कहा, "हरियाणा में लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगी है." सीएम सैनी ने बताया कि आज ही राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. हरियाणा के लोगों ने प्रण लिया है कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे ले जाने का काम करेंगे.

हरियाणा में बीजेपी को मिलीं 48 सीटें
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 48 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी और सरकार बनाने में कामयाब हुई. वहीं, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें आईं. आईएनएलडी को दो सीटें और निर्दलीयों को तीन सीटें मिलीं. सावित्री जिंदल समेत तीनों निर्दलीयों ने बीजेपी को समर्थन दे दिया है. 

'केवल BJP बना सकी तीसरी बार मुख्यमंत्री'- अमित शाह
हरियाणा के पर्यवेक्षक अमित शाह ने बताया, "पीएम के नेतृत्व में जो विजय और विकास की गाथा देश भर में रची और गढ़ी गई, उसका विजय है. यह बीजेपी की नीतियों का विजय है. देश भर के राजनीतिक परिदृश्य में पिछले कई सालों से बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी का सीएम तीसरी बार चुनकर नहीं आया है. बीजेपी ने लोगों के विकास के लिए, गरीब कल्याण के लिए नीतियां बनाई हैं. चुने हुए सभी विधायकों ने सैनी के मजबूत कंधों पर भरोसा जताया है."

यह भी पढ़ें: Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं ये 4 महिलाएं, सावित्री जिंदल को मिलेगी जगह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget