एक्सप्लोरर

'किसानों से करें बात और समस्या सुनकर...', नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान को दी नसीहत

Farmer's Protest: पंजाब में किसानों ने भगवंत मान सरकार को डिबेट की चुनौती दे डाली है. अब इस मुद्दे पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने भगवंत मान को नसीहत दी है.

Haryana News: पंजाब में किसानों का प्रदर्शन चल रहा है. उन्होंने 5 मार्च को चंडीगढ़ कूच का ऐलान किया था लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया. इस बात से नाराज किसानों ने 10 मार्च को आप विधायकों के घरों के बाहर धरना देने का फैसला किया है. इस बीच, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ''पंजाब सरकार को किसानों के साथ बात करनी चाहिए. उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान करना चाहिए.''

किसानों की मीटिंग से पिछले दिनों भगवंत मान ने वाक आउट कर दिया था. इस पर नायब सिंह सैनी ने कहा था, ''बार-बार कह रहा हूं कि वहां के सीएम जब किसानों को उकसाते थे, मैंने तभी भी कहा था उकसाइए मत, किसानों का मामला दिल से जुड़ा है. मैं किसान का बेटा हूं. किसान की पीड़ा क्या है समझता हूं. किसान कैसे काम करता है. हमने सुझाव दिया था कि किसानों के बीच जाइए और आश्वस्त कीजिए कि फसलों पर एमएसपी पर देंगे. किसानों को राहत देनी चाहिए.''

किसानों का आरोप- बीजेपी की बी टीम हैं भगवंत मान

उधर, पंजाब के किसानों ने सीएम भगवंत मान को 15 मार्च को खुली बहस की चुनौती भी दी है. बताया गया है कि बहस में पांच किसान नेता होगी और साबित करेंगे कि उनकी मांगें पंजाब सरकार से जुड़ी हैं या नहीं. संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान 10 मार्च को सुबह 11 से रात 11 बजे तक धरना देंगे. मोर्चा ने आरोप लगाया कि भगवंत मान बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं.

5 मार्च को कई स्थानों पर किसानों और पुलिसकर्मियों की झड़प हुई है. संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया कि पूरे राज्य में 350 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया गया. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन किया था लेकिन अब सीएम मान के रुख में बदलाव देखा जा रहा है. माना जाता है कि इन किसानों ने पंजाब में आप के समर्थन में वोट भी डाला था. लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने नजर आ रहे हैं.

ये भी पढे़ें- VIDEO: हरियाणा के अंबाला में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, विधायक के ऑफिस और बाजार में फेंका कूड़ा
पानीपत में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, विधायक के ऑफिस और बाजार में फेंका कूड़ा
गुरुग्राम टोल प्लाजा पर युवकों की गुंडागर्दी, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कंट्रोल रूम तोड़ा
गुरुग्राम टोल प्लाजा पर युवकों की गुंडागर्दी, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कंट्रोल रूम तोड़ा
गुरुग्राम -हरियाणा में 12 दिनों से हड़ताल पर सफाईकर्मी, शहर की सफाई व्यवस्था हुई ठप
गुरुग्राम-हरियाणा में 12 दिनों से हड़ताल पर सफाईकर्मी, शहर की सफाई व्यवस्था हुई ठप
विनेश फोगाट के समर्थन में उतरीं साक्षी मलिक, कहा- फेडरेशन ने दो दिन पहले नियम बदलकर छीना मौका
विनेश फोगाट के समर्थन में उतरीं साक्षी मलिक, कहा- फेडरेशन ने दो दिन पहले नियम बदलकर छीना मौका

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget