एक्सप्लोरर

हरियाणा के कैथल में पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड से हमला, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी

Kaithal News: ये हमला रविवार (6 अप्रैल) को किया गया था लेकिन पुलिस को कोई सबूत हाथ नहीं लगे थे. अब जब जांच की गई तो हमले की पुष्टि हुई है जिसकी जिम्मेदारी बब्बर खालसा ग्रुप ने ली है.

हरियाणा के कैथल जिले की पंजाब से लगती अजीमगढ़ चौंकी पर बब्बर खालासा ग्रुप ने हैंड ग्रेनेड से हमला किया है. यह धमाका रविवार (6 अप्रैल) की सुबह हुआ था. पहले पुलिस इस मामले कोई खास सबूत हाथ नहीं लेगे थे. लेकिन अब जांच में हमले की पुष्टि हुई है.

FSL के लिए भेजे गए राख के सैंपल

कैथल पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट में FIR दर्ज की है. हमले के बाद के बाद चौंकी में रह रहे किसी भी पुलिस कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. धमाके के बाद चौंकी में बिखरी राख बता रही है कि यहां धमाका हुआ है. विस्फोटक की तीव्रता कम होने के कारण कोई चौंकी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. विस्फोटक की जांच के लिए जांच के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस की दोनों टीम राख के सैंपल लेकर FSL के लिए भेजे हैं. 

बब्बर खालसा ने ली हमले की जिम्मेदारी

बब्बर खालासा ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली है. बब्बर खालसा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि जिनगढ़ चौकी (हरियाणा) में जो ग्रेनेड हमला हुआ उसकी जिम्मेदारी लेता हूं. जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इन जालिमों को इसी तरह से जवाब दिया जाएगा, सिखों को गुलामी का एहसास होना चाहिए, गुलामी के दूसरे शब्द आपके शब्दों में नहीं मिलेंगे, बाकी हमारा ऐलान है, दिल्ली मजबूत होगी, सिख सिरों के साथ आ रहे हैं, जल्द ही हमसे मिलें.

भारत में बब्बर खालसा इंटरनेशनल पर बैन

भारत में बब्बर खालसा इंटरनेशनल प्रतिबंधित संगठन है. इस संगठन से देश की सुरक्षा को खतरा है इसलिए केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इसे गैर कानूनी समूहों की सूची में रखा हुआ है. भारत के अलावा अन्य देश में भी इस संगठन पर प्रतिबंध हैं. ये संगठन अलग 'खालिस्तान' की मांग करता है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल का नेतृत्व वधावा सिंह सिर्फ बब्बर के हाथों में है जो पाकिस्तान से इसे ऑपरेट कर रहा है. 

(कैथल से सुनील रवीश की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget