एक्सप्लोरर

हरियाणा में JJP-ASP कल जारी करेगी अपना मेनिफेस्टो, इन मुद्दों पर रहेगा दुष्यंत चौटाला का जोर

Haryana Assembly Election 2024: दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने हरियाणा चुनाव से महज छह दिन पहले अपना घोषणापत्र जारी करने जा रही है.

Haryana News: जननायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी (ASP) ने मेनिफेस्टो जारी करने के लिए 29 सितंबर का दिन चुना है. दोनों संयुक्त रूप से घोषणापत्र जारी करेगी. घोषणापत्र को लेकर जेजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि जिस तरह पंचायती राज में महिलाओं आरक्षण मिला है उसी तरह टीचर, प्रोफेसर और लेक्चरर के पद पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का कैप लगाएंगे ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिले. 

दुष्यंत चौटाला ने साथ ही हरियाणा के सभी गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का भी वादा किया है. उन्होंने साथ ही कहा कि हरियाणा के गांवों से शहर आने वाले युवाओं को रहने का ठिकाना तलाशना पड़ता है. ऐसे युवाओं के लिए छात्रावास बनाया जाएगा. 

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक दुष्यंत ने कहा, ''चुनाव में महज 7 दिन शेष हैं. मुझे 60 विधानसभाओं में जाने का मौका मिला. मैं मानता हूं कि जिस तरह का बुलबुला राष्ट्रीय पार्टियों ने बना रखा था. धरातल पर तस्वीर कुछ और है. लोग समझते हैं कि किसने काम करवाया है. लोग समझते हैं कि कौन उनके सुख दुख में खड़ा रहा है और आगे कौन उनकी समस्याओं का निवारण करेगा.''

6800 गांव में बनाएंगे डिजिटल लाइब्रेरी- दुष्यंत
दुष्यंत ने चुनावी वादे की घोषणा करते हुए कहा, ''हमने प्रदेश के गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की थी. 1200 गांव में बनी है. 6800 गांव में इसे बनाएंगे. महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया गया है, उसी तरह स्कूल के टीचर और कॉलेज के लेक्चरर और प्रोफेसर के पद पर 50 प्रतिशत महिला आरक्षण का कैप लगाएंगे ताकि उन्हें रोजगार मिले. कार्यस्थल पर महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो कोलकाता जैसी घटना नहीं होगी. महिला सुरक्षा एक बड़ा चैलेंज है.''

डॉ. अंबेडकर छात्रावास बनाएंगे- दुष्यंत
दुष्यंत ने कहा कि ''गांव से गरीब बच्चे शहर पढ़ने आते हैं तो उन्हें रहने का ठिकाना तलाशना पड़ता है. उनके लिए सभी जिले और सब डिवीजन में डॉ. अंबेडकर छात्रावास बनाएंगे ताकि उन्हें ठिकाना तलाशने में दिक्कत ना हो. और भी मुद्दे है जिसको लेकर जेजेपी और आजाद समाज पार्टी कल अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी करेगी.''

ये भी पढ़ें - 'इनकी बांटने की राजनीति...', फरीदाबाद रैली में AAP और कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget