एक्सप्लोरर

हरियाणा में कब तक एक्टिव रहेगा मानसून? तापमान गिरा, बारिश का अलर्ट, पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा के सात जिलों में बीते 24 घंटे में झमाझम बारिश देखने को मिली. इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. वहीं पंजाब के 4 जिलों में बुधवार बारिश की संभावना जताई गई है.

Haryana-Punjab Weather Forecast: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. बारिश और मानसूनी हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है. प्रदेश के 7 जिलों में 24 घंटों में झमाझम बारिश देखने को मिली. वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी नजर आ रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने बुधवार को पंजाब के 4 जिलों में बारिश की संभावना जताई है.

29 सितंबर तक हरियाणा में एक्टिव रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 29 सितंबर तक मानसून एक्टिव रहने वाला है. इस दौरान अधिकांश जिलों में मौसम बदलता रहेगा. इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही तेज बादल गरजने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है. इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट और वातावरण में नमी में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश हिसार जिले में दर्ज की गई. वहीं प्रदेश के 6 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है.

पंजाब के इन जिलों में बारिश की संभावना
पंजाब के होशियारपुर, रूपनगर, पठानकोट और मोहाली जिले में बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है. यहां दोपहर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. वहीं तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि, बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. सबसे अधिक तापमान समराला में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं चंडीगढ़ के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. पठानकोट में 1.9 एमएम बारिश भी हुई. पंजाब में सितंबर महीने में अब तक 34.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है. जो सामान्य से 36 फीसदी कम है. वैसे इस मौसम में 53.8 एमएम तक बारिश होती है.

यह भी पढ़ें: Haryana: कांग्रेस के घोषणापत्र पर JJP नेता दुष्यंत चौटाला की प्रतिक्रिया, 'हैरानी की बात है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget