एक्सप्लोरर

Haryana Eid Holiday: हरियाणा में ईद पर नहीं मिलेगी छुट्टी, नायब सिंह सैनी सरकार ने जारी किया नया नोटिफिकेशन

Haryana Eid Holiday: इस फाइनेंशियल ईयर की क्लोजिंग और ईद का पर्व एक ही दिन पड़ रहा है. ऐसे में नायब सिंह सैनी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ईद पर रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे का ऐलान किया है.

Haryana Eid Holiday: हरियाणा में ईद के त्योहार को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस साल हरियाणा में ईद की छुट्टी को गजेटेड हॉलीडे के बजाय रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे (RH) किया गया है. नोटिफिकेशन मे लिखा है कि वीकएंड होने के चलते शनिवार और रविवार (29 और 30 मार्च) को छुट्टी होगी. इसी बीच 31 मार्च (सोमवार) को फाइनेंशियल ईयर का कलोजिंग डे है. इसलिए सरकारी की ओर से यह फैसला लिया गया है.

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में वित्त वर्ष 2024-25 का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस साल ईद की छुट्टी विकल्प के तौर पर मिलेगी. सरकार चाहती है कि वित्त वर्ष के अंत में सभी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन बिना की समस्या के पूरे हो जाएं. 

सरकारी सेवाओं में कोई बाधा न आए
यह ऑप्शन ज्यादातर लोगों के लिए निराशाजनक हो सकता है, लेकिन वित्त वर्ष के अंत में सरकारी सेवाओं में कोई बाधा ना आए, यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है. हरियाणा सरकार ने यह एक्शन इसलिए लिया है ताकि नए वित्तीय वर्ष में सुचारू रूप से काम हो सके.

RBI ने अपने बैंक को दिए निर्देश
इतना ही नहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने सभी बैंक को 31 मार्च को काम करने और सभी सरकारी लेन-देन पूरा करने के निर्देश दिए हैं. यानी ईद की छुट्टी सस्पेंड कर दी गई है और सभी बैंकिंग सुविधाएं जारी रहेंगी. 

हरियाणा सरकार का यह कदम भले ही लोगों के लिए सुविधाजनक न हो, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि हरियाणा की फाइनेंशियल मशीनरी सुचारू रूप से काम करती रहे.

ईद की संभावित तारीख
अगर ईद के पाक पर्व की तारीख की बात करें तो संभावित रूप से यह त्योहार 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा. इसका वजह यह है कि देश में माह-ए-रमजान की शुरुआत 2 मार्च 2025 से हुई थी. रमजान में 29 से 30 दिन का रोजा पूरा होने के बाद ईद मनाई जाती है. ऐसे में अगर 30 मार्च को चांद नजर आता है तो 31 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. अगर किसी वजह से 30 तारीख को चांद नजर नहीं आता है, तो फिर 1 अप्रैल को ईद हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा में फिर भिड़े भूपेंद्र हुड्डा-अनिल विज, जमकर हुई नोक-झोंक, मंत्री के गाने पर खूब लगे ठहाके

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget