एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज, जॉब सिक्योरिटी विधेयक पेश करेगी सरकार

Haryana Assembly Session: हरियाणा के तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो गई है. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार अब नए 2 लाख युवाओं को नौकरी देगी, इसपर काम किया जा रहा है.

Haryana Assembly Winter Session: हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज (13 नवंबर) से हो गई है. सबसे पहले राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण हुआ. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम से साफ हो गया कि लोगों को बीजेपी सरकार की नीतियां पसंद आई हैं. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार अब नए 2 लाख युवाओं को नौकरी देगी, इसपर काम किया जा रहा है. इससे पहले राज्यपाल ने पहली बार चुनकर आए विधायकों का स्वागत किया. सत्र तीन दिन तक चलने वाला है. आज 13 नवंबर के अलावा 14 और 18 नवंबर को भी सत्र चलेगा.

शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को 58 साल तक नौकरी सुनिश्चित करने के लिए जॉब सिक्योरिटी का विधेयक पेश करेंगे. सरकार की तरफ से इसका अध्यादेश पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसकी अवधि छह महीने होती है. उसमें 50 हजार रुपये तक ही सैलरी पाने वाले कर्मचारी शामिल किए गए हैं. बीती 15 अगस्त को उन्हें पांच साल हो गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि जॉब सिक्योरिटी विधेयक से 50 हजार रुपये की सीमा हटाई या सीमा हटाई जा सकती है. मुख्यमंत्री इसके अलावा भी कई घोषणाएं कर सकते हैं. 

कांग्रेस नहीं चुन पाई नेता विपक्ष
शीतकालीन सत्र में कांग्रेस बिना नेता प्रतिपक्ष के हिस्सा ले रही है. कांग्रेस प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन आपसी खींचतान की वजह से एक महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने पर भी कांग्रेस ने नेता विपक्ष नहीं चुना. विधानसभा चुनाव में हार के बाद से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा के खेमें में खींचतान बनी है. हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के कयासों पर सैलजा समर्थक का विरोध देखा गया.

बता दें कि इस सेशल में बीजेपी के 23 और कांग्रेस के 13 नए विधायक हैं, जिन्हें विधायी कार्यों की जानकारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया है. इसके लिए विधानसभा सचिवालय की तरफ से शेड्यूल जारी किया गया था. इसमें बीजेपी कांग्रेस के 40 विधायकों के अलावा इनेलो के दो और दो निर्दलीय विधायकों ने हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में इन लोगों का होगा अपना घर, नायब सैनी सरकार देगी 100-100 गज के प्लॉट, जानें पूरी योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी सेंटर पर 6 लेन अंडरपास बनाने की तैयारी
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा, नूंह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
यमुनानगर: 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget