एक्सप्लोरर

Haryana Election Result: हरियाणा चुनाव में नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी की जमानत जब्त, मिले सिर्फ इतने वोट

Haryana Election Result 2024: फरीदाबाद-एनआईटी विधानसभा सीट से बिट्टू बजरंगी भी मैदान में था. हालांकि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एक जनसभा के दौरान उसने बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन दे दिया था.

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई. बीजेपी ने 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 और निर्दलीय विधायकों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की. इस विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. इसी कड़ी में बात करें फरीदाबाद-एनआईटी विधानसभा सीट की तो यहां से नूंह हिंसा के आरोपी और स्वघोषित गौरक्षक राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में था. हालांकि, उसे करारी हार का सामना करना पड़ा.

फरीदाबाद-एनआईटी सीट से बीजेपी के सतीश फागना ने जीत दर्ज की है. उन्हें 91992 वोट मिले थे. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी बिट्टू बजरंगी को 91704 वोटों से हराया है. बिट्टू बजरंगी को महज 288 वोट मिले और सातवें नंबर पर रहा. इस तरह उसकी जमानत भी जब्त हो गई. वहीं कांग्रेस के नीरज शर्मा को 58775 वोट मिले, वे दूसरे नंबर पर रहे.

बता दें कि बिट्टू बजरंगी ने हरियाणा विधानसभा की वोटिंग से कुछ दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी सतीश फागना को अपना समर्थन दिया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सतीश फागना के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान बिट्टू बजरंगी ने मंच पर पहुंचकर सतीश फागना को समर्थन दिया था. इस दौरान बिट्टू बजरंगी ने कहा था कि वे सीएम योगी के सम्मान में अपने कदम पीछे हटा रहे हैं.

कौन है बिट्टू बजरंगी?
बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है. उसका असली नाम राजकुमार है. खुद को हनुमान भक्त बताने की वजह से लोग उसे बजरंगी कहने लग लगे. गोरक्षा के नाम पर वो काफी एक्टिव भी रहता है. उसके खिलाफ कई केस भी दर्ज हैं. बिट्टू बजरंगी ने गोरक्षा बजरंग फोर्स नामक संगठन भी बनाया है. वो बीजेपी के कार्यक्रमों में भी शामिल होता रहता है. हालांकि, उसके पास कोई पद नहीं है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा में दिखेंगे कई नए चेहरे, विनेश फोगाट के अलावा कौन-कौन नाम शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Gurugram News: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
Embed widget