एक्सप्लोरर

'BJP के सभी छल-कपट के बावजूद कांग्रेस...', हरियाणा के नतीजों पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana Assembly Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चुनाव आयोग के सामने हमने शिकायतें रखी हैं उनका क्या जवाब मिलता है हम उसका इंतजार कर रहे हैं.

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीसरी बार जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है. जिसको लेकर कांग्रेस के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं. इसी कड़ी में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जो नतीजे आए हैं, उन्होंने सबको अचंभित कर दिया है. हम इनका गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं. 

हुड्डा ने आगे कहा कि 20 के लगभग विधानसभा क्षेत्रों से ईवीएम को लेकर हमारे प्रत्याशियों द्वारा शिकायतें आ रही है. पूरे चुनाव की प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह उठ रहे हैं. हमने चुनाव आयोग के सामने जो शिकायतें थी वो रखी हैं उनका क्या जवाब मिलता है हम उसका इंतजार कर रहे हैं. 

‘चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए’
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पोस्टल बैलेट में 90 में से 76 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त थी. सारे सर्वे और धरातल पर जो रिपोर्ट थी उसमें कांग्रेस की बढ़त सारे देश को दिखाई दे रही थी. लेकिन जो चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे है चुनाव आयोग को उनका जवाब देना चाहिए. बरहाल बीजेपी के सभी छल-कपट के बावजूद हमने 40 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं. हुड्डा ने कहा इसके लिए मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करना चाहता हूं. प्रजातांत्रिक व्यवस्था में जो हमारी भूमिका रहेगी हम उसे अच्छे से निभाएंगे. लोगों की आवाज उठाने का काम करेंगे.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी 48 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. वहीं कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा इंडियन नेशनल लोकदल 2 सीटों पर जीती है. तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है. जननायक जनता पार्टी और और आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल पाया है. 2019 के चुनाव में बीजेपी 40 सीटों पर ही जीत पाई थी, इसलिए उसे जेजेपी से गठबंधन कर सरकार बनानी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें: 'अगर कांग्रेस अहंकार में नहीं आती तो...', हरियाणा AAP प्रमुख सुशील गुप्ता का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget