एक्सप्लोरर

जुलाना में 15 साल बाद कांग्रेस का खाता खोल पाएंगी विनेश फोगाट? सर्वे में बड़ा खुलासा

Haryana Election Result 2024: हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट जींद जिले के तहत आती है. जींद जिले में पांच विधानसभा सीट है- जुलाना, सफीदों, जींद, उचाना कलां और नरवाना है. नतीजे कल आएंगे.

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद अब फाइनल नतीजों की बारी है. सभी सीटों पर 8 अक्टूबर को फाइनल नतीजे घोषित होंगे. इस बीच हरियाणा में सबसे हॉट सीट में से एक जुलाना विधानसभा क्षेत्र को लेकर चर्चा तेज है. पत्रकारों का आकलन है कि इस सीट पर कांग्रेस की जीत होगी. यानी कांग्रेस उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट यहां से विजयी पताका लहरा सकती हैं. यहां ये बता दें कि इस सीट पर आखिरी बार कांग्रेस के शमशेर सिंह 2005 में जीते थे.

जुलाना विधानसभा सीट जींद जिले के तहत आती है. जींद जिले में पांच विधानसभा सीट है- जुलाना, सफीदों, जींद, उचाना कलांऔर नरवाना. पत्रकारों के मुताबिक उचाना कलां और नरवाना में कांटे की टक्कर है. जबकि बाकी तीनों सीट पर कांग्रेस जीत सकती है.

जुलाना सीट पर कौन-कौन प्रत्याशी?

जुलाना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के सामने आम आदमी पार्टी ने 'लेडी खली' के नाम से मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई की पूर्व महिला रेसलर कविता दलाल पर दांव खेला. वहीं, इस सीट से बीजेपी ने पूर्व कैप्टन योगेश बैरागी और जेजेपी ने अपने मौजूदा विधायक अमरजीत सिंह ढांडा को चुनावी मैदान में उतारा था.

जुलाना सीट पर 74.66 फीसदी मतदान

निर्वाचन आयोग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 67.90 फीसदी मतदान हुआ. जुलाना सीट पर 74.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. राज्य में सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था. राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए शनिवार (5 अक्टूबर) को वोटिंग हुई थी. बता दें कि एग्जिट पोल के ज्यादातर नतीजों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है.

डिस्क्लेमर: एबीपी लाइव डिजिटल के ये चुनावी आंकड़े राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों के विशेष पैनल के आकलन पर आधारित हैं. इसमें तीन या पांच स्थानीय पत्रकार शामिल रहे. पत्रकारों के बहुमत की राय के आधार पर जीत और हार का फैसला तय किया गया. इसके अलावा किसी सीट पर पैनल में राय पूरी तरह से बंटी हुई रही तो उसे कड़ी टक्कर की श्रेणी में रखा गया.

ये भी पढ़ें:

Haryana Result 2024: BJP नेता रहे रणजीत चौटाला ने किया कांग्रेस की जीत का दावा, समर्थन देने पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
बेटियां नहीं आईं तो समाज ने निभाया फर्ज, शिवचरण गुप्ता की 13वीं में उमड़ी भीड़
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget