एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस को करेंगे मजबूत

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद इस्तीफे का दौर खत्म नहीं हुआ है. पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. वे कांग्रेस में शामिल होंगे.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी होने के बाद नेताओं के लगातार इस्तीफे हो रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी को एक और झटका लगा है. कालावाली से बीजेपी का टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही बलकौर सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे. बलकौर सिंह दोपहर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे.

कालांवाली से पूर्व विधायक बलकौर सिंह, जिला पार्षद, ब्लॉक समिति के चेयरमैन, ब्लॉक समिति के मेंबर, कई सरपंच, कई पूर्व सरपंच, पंच, पूर्व नगर पार्षद और बीजेपी के कई पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं.

बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद क्या बोले बलकौर सिंह?
बलकौर सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद कहा, "मैंने तन-मन-धन से पार्टी की 5 साल सेवा की. बहुत सी उम्मीदें और विश्वास लेकर मैंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी का झंडा बुलंद रखा. लेकिन, मुझे कोई मान सम्मान या सरकारी पद नहीं दिया गया, जिसके मैं लायक हूं. इसलिए मैं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं."

बलकौर सिंह ने कहा, "जिस व्यक्ति को पार्टी ने टिकट दिया है, उसपर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गंभीर आरोप लगाए थे कि वो (राजेंद्र देशुजोधा) नशा बेचता है, किसका परिवार नशा बेचता है. मुझे नहीं पता था कि वो क्या करता है, मेरे से उसके कोई संबंध नहीं थे. मुझे सबकुछ मनोहर लाल खट्टर के जरिए पता लगा. उन्होंने आरोप लगाते हुए उसे पार्टी से निकाल दिया और मुझे टिकट दिया गया. लेकिन, इस बार जिसपर पार्टी ने दोष लगाए उसे टिकट दे दिया. इसका मुझे और मेरे हल्के के लोगों को भी दुख है. जब सरकार को ही पता था वो नशा बेचता है तो इसका मतलब सरकार से उससे नशा बिकवा रही थी."

पूर्व विधायक ने आगे कि वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा से मिलकर कांग्रेस ज्वाइन करेंगे और आगे भी अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: कांग्रेस ने चाचा को दिया टिकट तो भतीजे ने की बगावत, पार्टी से इस्तीफा, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget