एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर हरियाणा के CM नायब सैनी का बड़ा बयान, '...कोई नहीं बचेगा'

Pahalgam Terror Attack:

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है. उन्होंने कहा कि 'दुख की इस घड़ी में सरकार उन लोगों के परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने इस घटना में जान गंवाई है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि उनकी वीर आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. इस जघन्य घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कोई और ऐसा करने से पहले दो बार सोचे.'

उन्होंने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण है. दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है. जिन परिवारों को दुख हुआ, सरकार उनके साथ पूर्ण रूप से साथ है. बुदजिल और घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाला कोई नहीं बचेगा.

श्रीनगर लाए गए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के शव

बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के शव बुधवार को श्रीनगर लाए गए, जहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित की. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें 26 शव मिले हैं, जिन्हें (बुधवार को) तड़के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर लाया गया. शवों को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) ले जाया जाएगा.’’

अमित शाह ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि

मंगलवार रात को श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पीसीआर में एक समारोह में पीड़ितों के ताबूतों पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार अपराह्न में हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई. यह पिछले कई वर्षों में कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget