एक्सप्लोरर

Gurugram: बेटी ने देखी वो वीडियो, फिर मां ने प्रेमी संग मिल कर रची ऐसी साजिश, कांप उठेगी रूह!

Gurugram Crime: गुरुग्राम में पत्नी ने प्रेमी और तीन अन्य के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को गांव में दफना दिया. बेटी द्वारा देखे गए आपत्तिजनक वीडियो के बाद साजिश को अंजाम दिया गया.

गुरुग्राम के डुंडाहेड़ा गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी और तीन अन्य के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया। मृतक की पहचान 37 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है, जो बिहार के नवादा का रहने वाला था.

पुलिस ने इस मामले में विक्रम की पत्नी सोनी देवी (35) और उसके कथित प्रेमी रविंद्र (34) समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पीटीआई के अनुसार, यह हत्या 26 जुलाई को हुई थी, लेकिन पत्नी ने 28 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

बेटी ने देखी थी आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस के मुताबिक, सोनी और रविंद्र के बीच करीब एक साल से संबंध थे. एक दिन उनकी बेटी ने रविंद्र के फोन में आपत्तिजनक वीडियो देख ली और पिता को बता दिया. इसके बाद पत्नी और प्रेमी ने मिलकर विक्रम की हत्या की साजिश रची. उन्होंने इंटरनेट और यूट्यूब पर हत्या और शव छिपाने के तरीके खोजे.

ऐसे दिया क्रूर वारदात को अंजाम

सोनी देवी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट 28 जुलाई को उद्योग विहार थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन 26 जुलाई को ही रविंद्र और उसके दो साथी, मनीष (19) और फरियाद (20) ने विक्रम को घर लौटते समय कार में खींच लिया और रस्सी से गला घोंट कर मार डाला.

शव को मोहम्मदपुर झारसा गांव में रविंद्र के चाचा संतारपाल (60) की मदद से दफना दिया गया. शव को पहले से खोदे गड्ढे में डाला गया, जो संतारपाल ने रविंद्र के कहने पर खुदवाया था.

गिरफ्तारी और कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में रविंद्र ने पूरे मामले को कबूल कर लिया. इसके बाद उसके दो साथी मनीष और फरियाद को गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. संतारपाल को भी शनिवार (2 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया और रविवार (3 अगस्त) को 5 दिन की रिमांड पर लिया गया.

वहीं, सोनी देवी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पूछताछ में सोनी ने माना कि वह रविंद्र के साथ संपर्क में थी और पूरे घटनाक्रम के दौरान फोन पर बातचीत होती रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget