एक्सप्लोरर

Gurugram: मॉडल से युवक ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने नहीं ली ऑनलाइन शिकायत

Gurugram News: मॉडल से अश्लील हरकत के बाद पीड़िता ने पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की कोशिश की, लेकिन न हेल्पलाइन ने रिस्पॉन्स दिया न सोशल मीडिया पर कोई कार्रवाई हुई.

गुरुग्राम में एक मॉडल के साथ खुलेआम अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित व्यस्ततम राजीव चौक पर यह शर्मनाक घटना उस वक्त हुई, जब युवती बस से जयपुर से लौटकर कैब का इंतजार कर रही थी. युवक की हरकतों से परेशान होकर मॉडल ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की.

गंदा इशारा देख पहले किया नजरअंदाज

मॉडल ने बताया कि वह 3 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे गुरुग्राम के राजीव चौक पर उतरी थी और घर जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक युवक वहां लगातार उसके आसपास घूम रहा था और उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगा. युवती ने पहले तो उसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक ने हद पार कर दी तो उसने अपने फोन से उसका वीडियो बना लिया.

युवक ने मास्क पहन रखा था और बैग को कंधे पर टांगे हुए था. वह पैंट की जिप खोलकर सामने ही गंदी हरकत करने लगा. मॉडल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर पुलिस से शिकायत करने की जानकारी भी दी.

कैब ड्राइवर से भी नहीं मिला साथ

मॉडल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उस समय वह काफी घबरा गई थी. उसने कैब ड्राइवर को कई बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. डर के कारण युवती ने दूसरी कैब बुक की और किसी तरह घर पहुंची. इसके बाद उसने वीडियो को गुरुग्राम पुलिस और महिला सुरक्षा विभागों के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर भी शेयर किया, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं आया.

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मॉडल ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी कॉल किया, लेकिन कॉल कनेक्ट ही नहीं हुआ. उसने कहा कि इस तरह की घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती हैं और जब पुलिस और हेल्पलाइन से भी मदद नहीं मिलती, तो डर और बढ़ जाता है.

पुलिस ने नहीं ली ऑनलाइन शिकायत

मॉडल ने यह भी बताया कि जब उसने पुलिस से संपर्क किया तो उसे कहा गया कि वह थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाए. इस पर उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी तकनीक होने के बावजूद क्या आज भी हमें किसी भी शिकायत के लिए थाने जाना ही पड़ेगा? क्या ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं हो सकती?

पुलिस ने कहा जल्द होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर जब पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

मॉडल ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उसने वीडियो न बनाया होता तो शायद इस घटना की कोई सुनवाई भी नहीं होती. सोशल मीडिया पर उसकी आवाज उठाने के बाद भी जिस तरह की चुप्पी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाई, वह डराने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget